{"_id":"602592e48ebc3ee8fd5e4b54","slug":"income-tax-raids-on-brijgopal-construction-city-office-news-ali256023541","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर आयकर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर आयकर छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ से कानपुर की ओर बन रहे फोरलेन जीटी रोड हाईवे का निर्माण कर रही बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के दिल्ली, अलीगढ़ और सिकंदराराऊ के ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी हुई। आयकर विभाग की दिल्ली की टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संबंध में अलीगढ़ आयकर रेंज के स्थानीय अधिकारियों ने जांच के दौरान कुछ भी कहने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि आयकर विभाग की दिल्ली की टीम ने ये जांच पड़ताल की है, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली में ही संकलित होगी।
गौर हो कि कंपनी अलीगढ़ से हाथरस-एटा के बार्डर पर भदवास तक 46 किमी लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य करा रही है, जिसकी लागत लगभग एक हजार करोड़ रुपये है। इस कंपनी ने अपने कई कार्य नियमानुसार दूसरे पेटी कांट्रेक्टर से भी कराए हैं। इस र्हाइवे का लगभग 45 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। शेष निर्माण कार्य आगामी डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। सिकंदराराऊ में पहुंची आयकर विभाग की टीम के अफसरों ने फिलहाल कुछ ही बताने से इंकार किया तो दूसरी टीम को अलीगढ़ में कंपनी के ठिकानों पर क्या मिला। इसका भी खुलासा नहीं हुआ। दोनों स्थानों पर कंपनी से जुड़े हुए बड़े अधिकारी नहीं मिले हैं। फिर भी टीम ने कुछ अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये हैं। स्थानीय अधिकारियों की मानें तो दिल्ली की टीम ही इस मामले में जांच कार्रवाई को पूरा कर आगे की कार्रवाई को अंजाम देगी। गौर हो कि गृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ही अलीगढ़ आगरा टूलेन हाईवे का निर्माण कार्य कराया था। जिसका टोल टैक्स अब भी कंपनी ही वसूल रही है।