{"_id":"5fd914588ebc3e41a0706776","slug":"incident-happens-on-15-december-2019-is-black-history-aligarh-news-ali2512211139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में 15 दिसंबर 2019 की घटना काला अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में 15 दिसंबर 2019 की घटना काला अध्याय
विज्ञापन
बाब ए सैयद पर एएमयू में 15 दिसम्बर 2019 की घटना को लेकर छात्रों द्वारा आयोजित सभा में छात्रों के साथ आं
- फोटो : CITY OFFICE
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए आंदोलन और हिंसा आदि की घटनाओं के एक साल पूरा होने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्रों ने दोपहर बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद तीन सूत्री ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया। सभा में किसानों के समर्थन में भी आवाज उठी। शाम को 15 दिसंबर 2019 की घटना को एक काला अध्याय बताते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।
मंगलवार दोपहर बाद बाब-ए-सैयद पर हुई सभा में छात्र नेता आमिर मिंटू ने कहा कि आज के दिन हम एक वर्ष पहले विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों का मानसिक उत्पीड़न किए जाने का शोक मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है, इसमें तीन मांग की गई हैं। जिसमें जम्मू कश्मीर को उसका दर्जा वापस बहाल करने, नागरिकता संशोधन कानून को रद्द करने और नए तीन कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि इस समय जो किसान आंदोलन चल रहा है, उसमें एएमयू के सभी छात्र किसान भाइयों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि डॉक्टरों की एक टीम आंदोलन कर रहे किसानों के बीच जाकर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। इसके लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत चल रही है। इस अवसर पर छात्र नेता वकार, नासिर, आसिफ , फरहान जुबेरी, सलमान, तंजीम, आसिफ , मेहंदी आदि मौजूद थे।
शाम को छात्र नेता फरहान जुबेरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने डक प्वाइंट से शुरू हुआ। मार्च दीनियात विभाग, आर्ट फैकल्टी, मौलाना आजाद लाइब्रेरी होता हुआ बाब-ए-सैयद पर पहुंचा। यहां पर छात्र नेताओं ने एक साल पहले पुलिस की बर्बरता और उसके चलते घायल हुए छात्रों की घटना को याद किया। छात्र नेताओं ने कहा कि एक साल पहले जो हुआ, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन, नईम अली, आसिफ , मोहम्मद शिकोह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
- छात्रों ने एक वर्ष पहले हुई घटना के संबंध में अपने अपने तरीके से ख्याल-ए-इजहार किया है। तीन सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया है। ज्ञापन जिला प्रशासन को भिजवाएंगे, जहां से यह राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा। इसके अलावा एक वर्ष पहले हुई घटना में जिन छात्रों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है, उसमें विश्वविद्यालय प्रशासन कानून के दायरे में रहकर जो भी संभव मदद होगी, वह करेगा। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए भी काम किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच बेहतर संवाद की जमीन तैयार की जा रही है। -प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर एएमयू

बाब ए सैयद पर एएमयू में 15 दिसम्बर 2019 की घटना को लेकर छात्रों द्वारा आयोजित सभा में छात्रों के साथ आं- फोटो : CITY OFFICE

बाब ए सैयद पर एएमयू में 15 दिसम्बर 2019 की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकालते एएमयू छात्र - छात्रा।- फोटो : CITY OFFICE