{"_id":"642dd0178b6de67a660a57d4","slug":"inauguration-of-dohank-of-saraswati-suman-magazine-aligarh-news-c-2-ali1009-85765-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सरस्वती सुमन पत्रिका के दोहांक का हुआ लोकार्पण, कवि सम्मेलन ने कवियों ने श्रोता का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सरस्वती सुमन पत्रिका के दोहांक का हुआ लोकार्पण, कवि सम्मेलन ने कवियों ने श्रोता का मन मोहा
Thu, 06 Apr 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:16 AM IST
सार
अशोक अंजुम ने सुनाया-आमंत्रण देता रहा, प्रिया तुम्हारा गांव, सपनों में चलते रहे, रात रात भर पांव। हरीश बेताब ने पढ़ा 'जो जितना झूठा वही राजनीति में खास, सत्ता में वह ही रचे नित्य नया इतिहास'। कुमार अतुल ने सुनाया- 'मंत्री संत्री सब डरें, जूता ऐसी चीज, प्रक्षेपण है अति सुगम, खूब उतारे खीझ'।
विज्ञापन
सरस्वती सुमन मासिक किताब का विमोचन करते कुलपति प्रो. चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा लखनऊ और शिखर साहित्यिक संस्था अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ कवि अशोक अंजुम के अतिथि संपादन में 'सरस्वती सुमन' मासिक पत्रिका के 'दोहा' विशेषांक का लोकार्पण आयकर भवन के सभागार में हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सक्षम दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। भारती शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आरएमपीयू के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने अशोक अंजुम के साहित्य के प्रति उनकी लगन और कर्मठता की सराहना की। आयकर आयुक्त अशोक कुमार सरोहा ने कहा कि अशोक अंजुम जैसे प्रतिभा संपन्न साहित्यकार को अकादमी को बड़े पुरस्कार प्रदान करने चाहिए। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने भी अशोक अंजुम के दोहा विशेषांक के लिए उन्हें बधाई दी। भाषाविद् डॉ. राजेश कुमार ने दोहा विधा पर विचार प्रस्तुत किए। संचालन ओज कवि डॉ. हरीश बेताब ने किया।
विज्ञापन
आमंत्रण देता रहा, प्रिया तुम्हारा गांव, सपनों में चलते रहे, रात रात भर पांव
लोकार्पण के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अशोक अंजुम ने सुनाया-आमंत्रण देता रहा, प्रिया तुम्हारा गांव, सपनों में चलते रहे, रात रात भर पांव। हरीश बेताब ने पढ़ा 'जो जितना झूठा वही राजनीति में खास, सत्ता में वह ही रचे नित्य नया इतिहास'। कुमार अतुल ने सुनाया- 'मंत्री संत्री सब डरें, जूता ऐसी चीज, प्रक्षेपण है अति सुगम, खूब उतारे खीझ'। सुधांशु गोस्वामी ने पढ़ा-
विज्ञापन
जन्म लेना और मरना यह नहीं निज हाथ है, याद रखें ये ज़माना यह बड़ी सौगात है। भारती शर्मा ने सुनाया-'तू मनाए ये आरजू लेकर, सोचती हूं उदास हो जाऊं'। डॉ. दौलतराम शर्मा ने गजल सुनाई-
'न मिटा नाम तेरा दिल से मिटा कर देखा, याद तू और भी आया जो भुला कर देखा'। प्रो. आरआर आजाद, पंकज भारद्वाज, नसीर नादान, संगीता राजपूत श्यामा आदि कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। ब्यूरो