फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the midst of scorching heat, rain-waterlogging ... children did splash-splash

भीषण गर्मी के बीच बारिश-जलभराव..बच्चों ने किया छपाक-छपाक

Thu, 25 Jun 2020 12:32 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the midst of scorching heat, rain-waterlogging ... children did splash-splash
बुधवार काे हुई बारिश से रामघाट रोड पर हुआ। - फोटो : neeraj
भीषण गर्मी के बीच मानसून की पहली बरसात बुधवार सुबह-सुबह राहत की सौगात लेकर आई। गर्मी से अकुलाए बच्चे जलभराव देखकर अपने आप को नहीं रोक सके और छपाक से कूद कर घंटों तक खेलते रहे। यह अलग बात है कि गंदे पानी में स्नान उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। 
विज्ञापन



बुधवार को सुबह से ही धूप गायब थी और बादल बरसने को तैयार था। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश ने बहुत राहत पहुुंचाई। हालांकि बारिश के बाद रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, श्यामनगर, सेंटर प्वाइंट से स्टेशन रोड, वीमेंस कॉलेज के पास, मैरिस रोड चौराहे से लेकर केला नगर व शहर के अन्य क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



खासकर मैरिस रोड चौराहे से लेकर केला नगर तक वाहन चालकों व राहगीरों को बहुत दिक्कत हुई। महामारी के कारण लोग भयभीत भी नजर आए। वहीं वीमेंस कॉलेज के निकट  पिंक टॉयलेट के पास जलभराव में बच्चे काफी समय तक खेलते रहे। कुछ लोगों ने तो खेलते हुए बच्चों के वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। रामघाट रोड पर भी बच्चे पानी में उछलते-कूदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी मेयर पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि उनके वार्ड में नाली का कुछ काम पूरा नहीं हुआ है, इसकी वजह से जलभराव हो रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि नाले की सफाई है और वर्तमान में भी चल रही है। बारिश में जलभराव तो होगी ही। पानी निकलने में थोेड़ा समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed