फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the first 100 meters race Shilendra

100 मीटर दौड़ में शीलेंद्र प्रथम

Sun, 21 Feb 2016 01:32 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sun, 21 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री को पीएसी के बैंड के साथ खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट द्वारा सलामी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल से काफी खेलकूद प्रतिभाएं सामने आती हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों के खेलकूद पर ध्यान देकर उनकी प्रतिभाओं को सामने लाएं। अभिभावक अपने बच्चों की रुचि खेलकूद में बढ़ाएं। सीडीओ ने भी इस मौके पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता डॉ. रक्षपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, जिला युवा कल्याण एवं प्रावि दल अधिकारी आदित्य कुमार, क्षेत्रीय उप कल्याण अधिकारी मंजूर आलम, कार्यक्रम प्रभारी राकेश कुमार, शेर सिंह, रिषीपाल सिंह, दलवीर सिंह, सुशीला देवी, जगदीश प्रसाद आदि थे। इस मौके पर जिले के 12 ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना जलवा दिखाया। दूसरे दिन कुश्ती, भारोत्तोलन व शेष प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन


पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में शीलेंद्र सिंह अतरौली, 400 मीटर में दिवाकर आर्य धनीपुर, 800 मीटर में योगेश वाल्यान खैर, 1500 मीटर में श्यामकुमार अतरौली, 3000 मीटर में गोंडा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर में कीर्ति सिंह धनीपुर, 400 मीटर में रविरेश रावत प्रथम, 800 मीटर में उमा तिवारी इगलास, 1500 मीटर में पूनम लौधा ब्लॅाक ने पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट में गोंडा के पालेंद्र कुमार प्रथम रहे। कबड्डी में बालिका वर्ग में लोधा ब्लॉक की टीम ने बाजी मारी। अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों को रविवार को सीडीओ पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed