फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   in the early days the station up to encompass shop house available poster

तड़के तक थाने पर धरना.. दिन में दुकान-मकान बिकाऊ के पोस्टर

Fri, 22 Jul 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
in the early days the station up to encompass shop house available poster
तड़के तक थाने पर धरना.. दिन में दुकान-मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : रुपेश
महानगर के अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी बजरिया में बुधवार रात छेड़खानी को लेकर हुए बवाल के बाद भाजपाइयों ने तड़के साढ़े चार बजे तक धरना दिया। इसके बाद छेड़खानी पीड़ित पक्ष के समर्थन में बृहस्पतिवार सुबह ही बजरिया व बाबरी मंडी में बाजार बंद रख दुकान-मकान बिकाऊ की पोस्टरबाजी कर दी। इसे लेकर इलाका सुबह से ही गरमाया रहा। पोस्टर हटवाने पहुंचे सीओ से भाजपाइयों व इलाके के लोगों की तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में एसओ ने बीच में पड़कर बात संभालते हुए 24 घंटे में गिरफ्तारी की बात कही और यहां तक कह दिया कि 24 घंटे का समय हमें दे दो। इसके बाद आप स्वतंत्र होंगे। इस भरोसे के बाद लोगों ने पुलिस के कहने पर पोस्टर हटा लिए। मगर दुकानें नहीं खोलीं। इसके बाद तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस व आरएएफ तैनात कर रखी है। वहीं छेड़खानी व पथराव में 20 लोगों पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एक मुकदमा बाबरी मंडी सैय्यदवाड़ा निवासी युवती ने दर्ज कराया है, जिसमें कहा है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह अपने पति के साथ बाइक से सराय काले खां से गुजर रही थीं। तभी वहां खड़े दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उसकी साड़ी पकड़कर खींची और आरोपी दोनों को खींचकर एक गली में ले गए। गली में आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। पति को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर राहगीर नरेश व सुमित आदि आ गए। उन्होंने उसे बचाया। युवती का आरोप है कि युवकों ने मारपीट व छेड़छाड़ के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। दूसरा मुकदमा युवती के ससुर ने दर्ज कराया है, जिसमें कहा है कि जब शोर शुनकर वह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट, चाकू से हमला व पथराव कर दिया। जिसमें वह खुद व उनके इलाके के महेश, तनुज, आशीष आदि जख्मी हो गए। यहां घरों की छतों से पथराव-   फायरिंग की गई।
विज्ञापन

बाबरी मंडी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़। महानगर केबाबरी मंडी में बुधवार रात हुई छेड़खानी, मारपीट, पथराव की घटना के मुख्य आरोपी नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भाजपाइयों व इलाके के लोगों के अल्टीमेटम को देखते हुए गिरफ्तारी अभियान तेज कर दिया   है। इसी क्रम में यह सफलता हाथ लगी है।वहीं अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसओ सासनी गेट विनोद कुमार के अनुसार इस घटना के मुख्य आरोपी के रूप में नदीम पुत्र मोटा मुन्ना निवासी नूनेर गेट को नामजद किया गया था, जिसे देर रात दबिश अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के संभली बात, पोस्टबाजी से फिर बिगड़ी
रात को तत्काल गिरफ्तारी और दबिश की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के साथ मेयर सहित तमाम भाजपाई थाना सासनी गेट पर धरने पर बैठ गए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर बात सुबह साढ़े चार बजे जाकर इस बात पर बनी कि पुलिस को एक दिन का समय दिया जाए। इसके बाद पूर्व नियत कार्यक्रम के तहत लोगों ने बाजार बंद रखे। दुपहर में वहां पोस्टरबाजी की खबर पुलिस तक पहुंची तो सीओ प्रथम राजकुमार सबसे पहले वहां पहुंच गए। वह पोस्टर हटवाने लगे तो लोग भड़क गए और हंगामा बढ़ गया। सीओ से जमकर नोकझोंक हुई। मगर एसओ विनोद यादव ने बात संभाली।
मुकदमे में यह लोग नामजद
आमिर, भूरा निवासी सराय काले खां, सादाब पुत्र शकील, मुन्ना का बेटा मोटा, दानिश पुत्र यासीन, हाजी सुहाले, राशिद पुत्र याकूब, टेनू पुत्र हाजी नसीर, इस्माइल पुत्र सुहैल, छोटे पुत्र हाजी शब्बीर, यासीन समेत 20 लोग शामिल हैं।

यह भाजपाई रहे पूरे समय मौजूद
इस दौरान मेयर शकुंतला भारती की अगुवाई में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, संजीव राजा, राजेश सरकोड़ा, मानव महाजन, मनोज शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश चंद्र, हरिबाबू गुप्ता, नरेंद्र बजरंगी, मनीष राय, विनय वार्ष्णेय, प्रवीर सक्सेना, योगेंद्र वाईके आदि बुधवार शाम से इस पूरे प्रकरण में बृहस्पतिवार को दिन भर लगे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed