{"_id":"59556ce74f1c1bad748b4716","slug":"in-the-attack-of-smart-city-boat-floated-in-mohalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के हल्ले में, नाव चली मोहल्ले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के हल्ले में, नाव चली मोहल्ले में
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
शहर के गोविंद नगर में हुये जलभराव के कारण लोगों को नाव में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर लेकर जाते कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी बनने की तैयारी कर रहे शहर में बुधवार को लगातार बारिश के बाद जलभराव की स्थिति गुरुवार को भी बनी रही। गोविंद नगर में नगर निगम ने नाव डालकर जलभराव में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया। हमदर्द नगर इलाके में दो मकान ढह गए। इनकी मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय लोग जिलाधिकारी से मिले। महापौर शकुंतला भारती और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया। कुंवर नगर और एटा चुंगी पर पानी की निकासी कर रहे पंप खराब रहे।
उधर बुधवार रात भी नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी निरीक्षण के लिए निकले। जिन पंपिंग स्टेशनों पर जेनरेटर नहीं थे वहां पर तत्काल जेनरेटर लगवाया गया, ताकि जलभराव को कम किया जा सके।लगातार बारिश से हमदर्द नगर में मरियम पत्नी अब्दुल सत्तार और यूनुस खां पुत्र गफ्फार के मकान का एक हिस्सा ढह गया। उधर बैकवर्ड वेलफेयर सोसायटी ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि महेशपुर मोड़ से लेकर जीवनगढ़ की पुलिया तक लोगों ने जगह-जगह मिट्टी भरकर नाले को पाट दिया है। इसके कारण आमना मसजिद के पास हमदर्द नगर में जलभराव हो गया है। इस नाले को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की गई है।
गुरुवार को महापौर और नगर आयुक्त ने जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया तो कुंवर नगर और एटा चुंगी पर पंपिंग बंद मिले। इस पर तत्काल पंप बदलवाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जितने भी पंपिंग स्टेशन हैं, उनको लगातार 24 घंटे चलवाने के लिए कहा गया है। बिजली नहीं होने की स्थिति में जेनरेटर रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
गूलर रोड पंपिंग स्टेशन पर भी बुधवार रात एक बजे जेनरेटर रखवाया गया, जिसके बाद वहां पर जल स्तर का बढ़ना कम हुआ। गुरुवार को सराय लबरिया, गूलर रोड, शक्ति नगर, मित्र नगर, न्यू अशोक नगर, अशोक नगर, सराय मियां, जंगलगढ़ी, एडीए शाहजमाल, भमोला, सराय हकीम का कुछ हिस्सा आदि में जलभराव के चलते गुरुवार को लोग परेशान रहे।
बंसल ने निगम अधिकारियों से की बात
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने जयपुर से ही नगर निगम के अधिकारियों से बात कर जलभराव की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यथासंभव जल्द से जल्द तमाम इलाकों का पानी पंपिंग कर निकाला जाए। परेशान लोगों की मदद की जाए। बंसल ने अनिल सिंह चौहान, नरेंद्र मिश्रा, प्रेम सिंह जादौन, लटूरीमल अग्रवाल, सुनील जाटव, विष्णु दत्त शर्मा, गोपाल बघेल, महावीर सिंह यादव आदि को शहर के अलग अलग इलाकों में भेज कर जलभराव से जूझ रहे लोगों की मदद की। ब्यूरो