फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In particular the resolution of social tasks

सामाजिक कार्यों में विशेष स्थान बनाने का लिया संकल्प

Fri, 25 Sep 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय की तीनों एनएसएस यूनिट्स ने मिलकर सामाजिक कार्यों में विशेष पहचान बनाने और ‘मैं नहीं आप’ की युक्ति को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन


कुलपति ब्रिगेडियर (डॉ.) सुरजीत पाबला ने रक्तदान, पौधारोपण, सफाई अभियान और शिक्षा अभियानों को सफलतापूर्वक चलाने पर स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने अन्य छात्रों से भी एनएसएस के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्त्रस्म अधिकारी जेपी गर्ग ने बताया कि शीघ्र ही सात दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्त्रस्म में सौरव वार्ष्णेय और ग्रुप ने बालिका शिक्षा पर स्किट प्रस्तुत की। अंकित तिवारी और ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्त्रस्म संयोजक डॉ. एकेएस राजपूत, कार्यक्त्रस्म अधिकारी डॉ. रिंकू रघुवंशी, अंबरीश शर्मा, प्रो. चरनजीत कौर पाबला, प्रो. अभय कुमार, स्वयंसेवक अंकित जैन, हर्षवर्द्धन गौड़, प्रिंसी उपाध्याय, रमन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed