फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In-laws accused of murder over woman death

Aligarh News: महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 03:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 03:59 PM IST
सार

मृतका के चाचा अफसर उर्फ गुड्डी किन्नर का आरोप है कि नगमा के ससुर शमीम ने फोन पर बताया था कि नगमा और उसके पति नईम झगड़ रहे हैं। तुम आकर दोनों को समझा दो। अगली सुबह करीब आठ बजे नगमा ने फोन पर बताया कि ससुराल वाले रात से उसे पीट रहे हैं।

विज्ञापन
In-laws accused of murder over woman death
मृतका नगमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

20 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे पिलखना में एक महिला की मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अकराबाद थाना पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पिलखना के मोहल्ला सरायबेच निवासी नईम पुत्र शमीम का निकाह करीब चार साल हले गांव नीबरी थाना रोरावर निवासी अफसर उर्फ गुड्डी किन्नर की भतीजी नगमा (25) के साथ हुआ था। दंपती के डेढ़ साल की बेटी है। नईम के अनुसार उनकी पत्नी कई माह से बीमार थी। दस दिन पहले ही मायके से आई थी। वह बीमार पत्नी का इलाज करा रहे थे। 20 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ी और खून की उल्टी होने के साथ मौत हो गई है।
विज्ञापन


वहीं मृतका के चाचा अफसर उर्फ गुड्डी किन्नर का आरोप है कि 19 अप्रैल की शाम नगमा के ससुर शमीम ने फोन पर बताया था कि नगमा और उसके पति नईम झगड़ रहे हैं। तुम आकर दोनों को समझा दो। 20 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे नगमा ने फोन पर बताया कि ससुराल वाले रात से उसे पीट रहे हैं। यहां से ले जाओ। इसके बाद सुबह करीब दस बजे दोबारा ससुराल से फोन आया कि जल्दी आओ। बीमारी के कारण खून की उल्टी होने से नगमा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के चाचा की सूचना पर इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद दोनों पक्ष के लोगों से बात कर जानकारी ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed