फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In Deen Dayal Joint Hospital, prescription made for five rupees instead of one

हालात: दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में मरीज परेशान, एक की जगह पांच रुपये में बन रहा पर्चा

Sat, 22 Mar 2025 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

सरकारी अस्पतालों में सिर्फ एक रुपये के पर्चे पर डॉक्टर का परामर्श और दवाएं दी जाती हैं, लेकिन अब इसके लिए भी अस्पतालों के कर्मी खुले पैसे नहीं होने का हवाला दे रहे हैं।

विज्ञापन
In Deen Dayal Joint Hospital, prescription made for five rupees instead of one
दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने के इंतजार में बैठे मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा से पहले पर्चा बनवाने में ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ मरीजों को एक रुपये का पर्चा पांच रुपये में बनाकर दिया जा रहा है। पर्चा बनाने वालों का कहना है कि खुले पैसे नहीं है, मरीज और उनके तीमारदार खुले पैसे लेकर नहीं आते। इधर, मौसम के गर्म होते ही ओपीडी में बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में सिर्फ एक रुपये के पर्चे पर डॉक्टर का परामर्श और दवाएं दी जाती हैं, लेकिन अब इसके लिए भी अस्पतालों के कर्मी खुले पैसे नहीं होने का हवाला दे रहे हैं। हालांकि पर्चा काउंटर पर यूपीआई से भुगतान की सुविधा है, लेकिन अधिकांश मरीज इसका प्रयोग नहीं जानते हैं।

विज्ञापन

बुखार की दवा लेने दीनदयाल अस्पताल आई हूं, यहां पर बहुत भीड़ है। पर्चा बनवाने के लिए पांच रुपये देने पड़े हैं।-कविता, निवासी विगहपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से शरीर में दर्द और बुखार है। दीनदयाल अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए पांच रुपये दिए हैं। ओपीडी में बहुत भीड़ है।-सरोज देवी, निवासी देवी का नगला।
अगर किसी मरीज से एक रुपये के पर्चे के नाम पर पांच रुपये लिए गए हैं तो जांच कराई जाएगी। मौसम बदलने के साथ ही मरीज बढ़े हैं।- डॉ. एमके माथुर, सीएमएस डीडी अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed