फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two farmers died in shock in loss of 50 crore due to heavy rain and hailstrom.in aligarh

अलीगढ़: बारिश-ओलावृष्टि से 50 करोड़ का नुकसान, सदमे से दो किसानों की गई जान

Sun, 08 Mar 2020 03:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Two farmers died in shock in loss of  50 crore due to heavy rain and hailstrom.in aligarh
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

लगातार तीन दिन चली बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि किसानों और उनकी फसलों के लिए अभिशाप बन गई। इससे इगलास समेत पांचों तहसीलोें में फसलों में प्रथमदृष्टया 50 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। बर्बाद फसलों के सदमे से इगलास के गांव गहलऊ में पीपरा मोहल्ला और मोहल्ला शास्त्रीनगर में दो किसानों की सदमे से मौत हो गई। सर्वाधिक नुकसान इगलास, गोंडा एवं लोधा में हुआ है। यहां सरसों और गेहूं की 35 से 40 प्रतिशत तो आलू की 45 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। फसलों में नुकसान को देखते हुए डीएम ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को सर्वे कर फसल बीमा कराने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा देने को कहा है।

विज्ञापन


गहलऊ गांव में पीपरा मोहल्ले के 67 वर्षीय बहोरन सिंह पुत्र भूले सिंह तीन दिन से लगातार हो रही बारिश में अपनी गेहूं की फसल खेतों में बिछी देखकर सदमे में आ गए और घर लौटकर नुकसान के बारे में बताते हुए अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। यह देख परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल पहुंचाने की जुगत में जुट गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उस समय उनके चार पुत्र अजय सिंह, शिवराम सिंह व चंद्रपाल सिंह मजदूरी करने गए थे। चौथे पुत्र विजय सिंह आर्मी में हैं। परिजनों का कहना है कि खेत से आने के बाद उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई किसान बीमा के लिये पोस्टमार्टम होना जरूरी बताया।
विज्ञापन


इधर, हाथरस रोड स्थित मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी पंकज गौतम (42) पुत्र राधेश्याम गौतम की शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टया हृदयगति रुकने से मौत होना बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने गांव गुरसैना में आलू की खेती की थी। मौसम की मार से खेती में हुए नुकसान के बाद सदमे में थे। सदमे से उनकी मौत हुई है। कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि मृतक के छोटे भाई प्रवीन गौतम की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व एक बेटा व बेटी को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के अनुसार इगलास में गेहूं व सरसों की करीब 35 से 40 फीसदी तथा आलू में 45 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। गोंडा, खैर, टप्पल, गभाना और अतरौली में गेहूं व सरसों की करीब 37 प्रतिशत तथा आलू की 40 प्रतिशत से अधिक फसल खराब हुई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल का कहना है कि नुकसान का आंकलन करा लिया गया है। इसकी रिपोर्ट देर रात तक कंपाइल की जा रही है। अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार प्रथमदृष्टया करीब 50 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद नुकसान का आंकड़ा और भी बढ़ने के आसार हैं।

पिछले दो दिनों में तहसीलवार बारिश का ब्योरा
-बृहस्पतिवार-इगलास-7.8 एमएम, कोल-4.6 एमएम, अतरौली-3.8 एमएम, खैर व गभाना-दो एमएम
-शुक्रवार-इगलास-75एमएम, अतरौली-16 एमएम, गभाना-12 एमएम, खैर-दो एमएम, कोल-14 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed