फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   in 3 day 565 Ayushman cards made in good governance day camp

Aligarh News: तीन दिन के कैम्प का कमाल, बने 565 आयुष्मान कार्ड, 55 को जल्द मिलेगी पेंशन

Tue, 27 Dec 2022 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 06:22 PM IST
सार

अलीगढ़ के जट्टारी स्थित पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में सुशासन दिवस पर तीन दिवसीय कैम्प लगाया गया। कैम्प में 565 आयुष्मान कार्ड, 20 निराश्रित महिलाओं पेंशन, 35 वृद्धा पेंशन को ओके कर दिया गया है। 

विज्ञापन
in 3 day 565 Ayushman cards made in good governance day camp
जट्टारी में सुशासन दिवस कैम्प में सांसद सतीश गौतम समापन समारोह में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संचार ब्यूरो,अलीगढ़  ने जट्टारी में सुशासन दिवस पर तीन दिन लगे कैम्प का जबरदस्त असर देखने को मिला है. इस दौरान 1250 लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे, जिनमें से 565 लोगों के मौके पर ही आवेदन ले लिए गए। खंड विकास अधिकारी टप्पल अरविंद त्यागी ने बताया कि 20 निराश्रित महिलाओं और 35 वृद्धा पेंशन के लिए भी आवेदन ले लिए गए हैं. जल्द ही इन सभी को सरकार की तरफ से दी जा रही पेंशन मिलने लगेगी.

विज्ञापन


जट्टारी के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में समापन समारोह की अध्यक्षता लोकसभा सांसद सतीश गौतम ने की। सांसद ने आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी को देखा. सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से दुनिया का कोई देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता और सीएम योगी की वजह से कोई भी बदमाश हमारी बहन, बेटियों और आम आदमी को आंख नहीं दिखा सकता है, यही सुशासन है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि तीनों दिन मिलाकर करीब 8 से 10 हजार लोग कार्यक्रम में पहुंचे। 9 अलग-अलग विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, 20 से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। करीब 250 लोगों को सरकार को तरफ से प्रशस्ति पत्र और करीब 150 लोगों को पुरस्कार दिए गए। पटेल स्मारक के प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह, पीटीआई सुंदर सिंह , केएम गुप्ता, सुबोध शर्मा का विशेष योगदान रहा.
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख ऋषिपाल सिंह, चेयरमैन राजपाल सिंह ,पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लाला, जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान, पूर्व प्रोफेसर डॉ गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed