फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Important clue in the hands of the police in the murder of the monk

Aligarh News: साधु की हत्या में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, तीन टीमें गठित, मंदिरों पर रह रहे साधुओं में डर

Sun, 02 Jul 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 08:39 PM IST
सार

साधु की हत्या के मामले में करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। गांव नोंगवा, जरैठ व नगला बिरखी सहित आधा दर्जन गांवों में हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Important clue in the hands of the police in the murder of the monk
जांच करती अलीगढ़ पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां में साधु नत्थू सिंह की गला घोंटकर हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मामले में करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। गांव नोंगवा, जरैठ व नगला बिरखी सहित आधा दर्जन गांवों में हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, ग्रामीणों में आरोपियों के पकड़े न जाने से रोष व्याप्त है। घटना से क्षेत्र के मंदिरों पर रह रहे साधुओं में भय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed