फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Implementation of traffic management system will provide relief from jam in Atrauli.

Aligarh News: ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से अतरौली में जाम से मिलेगी राहत

Tue, 20 May 2025 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Implementation of traffic management system will provide relief from jam in Atrauli.
नगर के पैंठ व अंवतीबाई चौराहा पर जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का मंडलायुक्त ने संज्ञान लेकर डीएम, एसपी ट्रैफिक और संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सामाजिका संगठन युवा पहल के अध्यक्ष इंजी. हिमांशु मित्तल गुप्ता ने भी कमिश्नर को ज्ञापन दिया है। इसमें कहा है कि पैंठ चौराहा से कस्बा अतरौली के अलावा रायपुर स्टेशन, दिल्ली-नोएडा, रामघाट-नरौरा, मुरादाबाद-अलीगढ़, थाना फायर ब्रिगेड, अनाज मंडी, ब्लॉक, न्यायालय आदि स्थानों के लिए लोगों का आवागमन रहता है। व्यस्ततम चौराहा होने की वजह से यहां हर वक्त जाम की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा अवंतीबाई चौराहा पर भी जाम लगा रहता है। कमिश्नर संगीता सिंह ने डीएम व एसपी यातायात को आदेश दिए हैं कि यातायात की समस्या को देखते हुए इन स्थानों पर तत्काल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किए जाएं। नगर के तरुण शर्मा, वरुण चौधरी आदि ने कहा कि इस सिस्टम लागू होने से वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed