{"_id":"6537b6b9eda75030b909bce7","slug":"immersion-of-mother-idols-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की विदाई: नौ दिन घर में रख की सेवा, विदा करते हुए कहा- बाय बाय, फिर मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की विदाई: नौ दिन घर में रख की सेवा, विदा करते हुए कहा- बाय बाय, फिर मिलेंगे
Tue, 24 Oct 2023 05:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 05:51 PM IST
सार
हाथरस के सहपऊ कस्बा में स्थापित की गई मां की प्रतिमाओं की बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाल गई और उनका विसर्जन कर दिया गया। मोहल्ला ओझियाना, बनियाना, पुराना थाना, अहेरियाना, होलीगेट, धोबियाना , कोरियाना एवं गोपाल नगर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन बड़ी धूमधान के साथ मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं ।
विज्ञापन
विजयादशमी को माता की प्रतिमा को विजर्सन के लिए ले जाते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
विस्तार
शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अपने घरों में स्थापित किया। नौ दिन तक मां की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की। नौ दिन बाद मां की प्रतिमाओं का विसर्जन करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि फिर मिलेंगे, बाय-बाय।
विज्ञापन
हाथरस के सहपऊ कस्बा में स्थापित की गई मां की प्रतिमाओं की बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाल गई और उनका विसर्जन कर दिया गया । कस्बा में मोहल्ला ओझियाना, बनियाना, पुराना थाना, अहेरियाना, होलीगेट, धोबियाना , कोरियाना एवं गोपाल नगर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन बड़ी धूमधान के साथ मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं । नवरात्रों में पूरे नौ दिन स्थापित की प्रतिमाओं वाले स्थानों पर कीर्तन होता रहा ।
विज्ञापन
नौ दिन पूर्ण होने के बाद विजयदशमी के दिन विधिविधान के साथ हवन यज्ञ किया गया । इसके बाद मां की प्रतिमाओं को बग्गी आदि पर रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा के साथ शांति व्यवस्था के लिए पुलिस साथ-साथ चल रही थी। शोभायात्रा निकालने के बाद श्रद्धालु मां की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अलग-अलग स्थानों पर वाहनों द्वारा ले गए ।
विज्ञापन