फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Immersion of Ganesha idol on Anant Chaturdashi

Aligarh News: अनंत चतुर्दशी आज, जगह-जगह से निकलेंगी विसर्जन यात्राएं, गणेश महोत्सव का होगा समापन

Sat, 06 Sep 2025 02:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 02:44 AM IST
सार

अलीगढ़ के एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा, अचलताल, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी आदि स्थानों से 6 सितंबर को विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी। गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को विदाई दीाजाएगी।

विज्ञापन
Immersion of Ganesha idol on Anant Chaturdashi
गणेश मूर्तियों का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश महोत्सव की अलीगढ़ शहर भर में धूम मची हुई है। गाजे-बाजे के साथ गणपति को विदाई देने का सिलसिला जारी है। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हो जाएगा। जगह-जगह से विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी। 

विज्ञापन


शहर के एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा, अचलताल, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी आदि स्थानों से 6 सितंबर को विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी। गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को विदाई दीाजाएगी। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गंगा घाटों पर पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन


हवन कर दी गणपति को विदाई 
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में 5 सितंबर को श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर विशेष पूजा की गई। पदाधिकारियों ने हवन में आहुति दी। अगले वर्ष पुन: आगमन के लिए गणपति की विदाई दी। श्री गणेश जी की पीतल की मूर्ति होने के कारण इस वर्ष विसर्जन नहीं किया गया है। गणेश मूर्ति को स्मृति सिटी के मंदिर में विराजमान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष अमित सराफ, महामंत्री मनोज कुमार खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, विष्णु गुप्ता, नेहा वार्ष्णेय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed