{"_id":"619e959f4ce02b55c42c0f97","slug":"imam-did-not-cut-beard-wife-left-home-aligarh-news-ali2789708100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः इमाम ने नहीं कटाई दाढ़ी, पत्नी घर छोड़कर गई मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः इमाम ने नहीं कटाई दाढ़ी, पत्नी घर छोड़कर गई मायके
विज्ञापन
थाना अकराबाद निवासी पीड़ित इमाम
- फोटो : CITY OFFICE
अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना निवासी इमाम की दाढ़ी उसके लिए मुसीबत बन गई है। दाढ़ी नहीं काटने पर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है। पत्नी दाढ़ी कटवाकर मॉडर्न लड़कों की तरह बनने को कहती है। इमाम का कहना है कि पत्नी ने उसके खिलाफ तीन तलाक, दहेज का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। पीड़ित इमाम बुधवार को एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत करने आया था, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात न होने पर उसे मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
कस्बा पिलखना निवासी जलालुद्दीन पुत्र मुकद्दम खां मस्जिद में इमाम है। 6 जून 2020 को उसका निकाह थाना छर्रा के सतनापुर गांव निवासी इमामुद्दीन की पुत्री बीना से हुआ था। निकाह के कुछ दिन तक सब ठीक चला। उसके बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई। जलालुद्दीन का आरोप है कि उसकी पत्नी दाढ़ी कटवाकर मॉडर्न लड़कों की तरह रहने के लिए बोलती है। वह मस्जिद का इमाम है, इसलिए दाढ़ी नहीं कटवा सकता। पत्नी को धार्मिक कार्य का वास्ता देकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इमाम जलालुद्दीन ने बताया कि 17 अक्तूबर को पत्नी अपने भाइयों के साथ मायके चली गई थी।
वह अपने साथ घर में रखे जेवर और नकदी भी ले गई। कई दिन बीतने तक वह वापस नहीं लौटी। इमाम पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया। लेकिन ससुरालवालों ने उसके साथ गाली गलौज की। इमाम का कहना है कि उसके बाद मायके वालों ने उसके खिलाफ तीन तलाक, दहेज एक्ट और परिजनों के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इमाम का कहना है कि उसकी पत्नी उसका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। वह बुधवार को एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत करने आया था, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात न होने पर उसे मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।