फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   illegal facebook id

क्लासिकल डांसर की फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट

Fri, 03 Jan 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
illegal facebook id
चर्चित क्लासिकल डांसर व दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र की संचालिका पूनम सारस्वत के नाम व उनके फोटो डीपी से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उन्हीं के दोस्तों को आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी में आने पर पूनम सारस्वत ने क्वार्सी थाने में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यह मुकदमा एसएसपी के निर्देश पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

महानगर के सुरेंद्र नगर निवासी पूनम सारस्वत पत्नी गोपाल हरि ओझा के अनुसार, पिछले एक महीने से उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डीपी में उनकी फोटो भी लगा ली। इसके बाद लगातार फर्जी फेसबुक आईडी से मेरे व पति गोपाल हरि ओझा के जानने वाले लोगों के फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा है। मैसेंजर से भी आपत्तिजनक बातचीत की जा रही है। पूनम ने बताया कि 15 दिन पहले मैंने अपने फेसबुक वॉल पर मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन

फेसबुक से जुड़े लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि जब पोस्ट बंद नहीं हुए तब एसएसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी आप बीती एसएसपी को बताई। बाद में एसएसपी के निर्देश पर मसला थाने भेजा गया। इस मामले में उन्होंने थाना क्वार्सी में अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 व धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मुकदमे की पुष्टि की है। बताया कि फेसबुक मुख्यालय को पत्र लिखकर आईपी एड्रेस व आरोपी की पहचान जानी जाएगी। साथ में इस फर्जी फेसबुक आईडी को बंद कराया जाएगा। बता दें कि पूनम सारस्वत शहर के एक स्कूल में भी पढ़ाती हैं और नृत्य के क्षेत्र में उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं।

नामचीन हस्तियों व अफसरों के नाम से भी फेसबुक आईडी
यह मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर जब उन्होंने इसकी गंभीरता समझी तो पता चला कि साइबर अपराधियों द्वारा इसी तरह तमाम नामचीन हस्तियों व अधिकारियों तक के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी हैं। इसके जरिये लोगों को ब्लैकमेल करने तक की बातें सामने आई हैं। इसे एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। साइबर सेल को इस मामले में लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन लोग हैं और कहां से इस अपराध को ऑपरेट किया जा रहा है। इसका पता लगाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed