फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ignore rumors, Ivor mectin drug is abundant in the district

अफवाहों पर ध्यान न दें, जिले में भरपूर है आइवर मेक्टिन दवा

Mon, 21 Sep 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ignore rumors, Ivor mectin drug is abundant in the district
कोरोना संक्रमण से बचाव में असरदार साबित हो रही आइवर मेक्टिन दवा की बाजार में कोई कमी नहीं है। औषधि निरीक्षक ने बाजार में दवा की कमी होने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि कुछ कालाबाजारी करने वाले लोग इस प्रकार की अफवाहों को फैलाकर मुनाफा कमाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं को इनके संबंध में सतर्क किया जा चुका है। इसके साथ ही सिफेकजिम, डॉक्सीसाइक्लिन, एजिथ्रो माइसिन, विटामिन सी तथा मल्टी विटामिन के साथ जिंक की उपलब्धता के संबंध में भी निरीक्षण किया। इन दवाओं की भी कोई कमी नहीं है। कोरोना काल में यह देखने को मिला है कि लोग खांसी-बुखार, जुखाम होने पर डाक्टरों के पास जाने के बजाय मेडिकल स्टोर पर सीधे जाकर दवा खरीद रहे हैं। इसके संबंध में मेडिकल स्टोर संचालकों को विशेष निर्देश हैं कि इस प्रकार के मरीजों को दवा न दी जाए। उनको डाक्टर्स से परामर्श लेकर ही इलाज कराने की सलाह दी जाए। दवा की कालाबाजारी संबंधी अगर किसी भी प्रकार की शिकायत मरीज को है तो वह तत्काल 7668643582 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

सरकार की मंजूरी के बाद बढ़ी मांग
आइवर मेक्टिन दवा को सरकार ने कोरोना से बचाव में असरदार बताया है। इसके बाद से जिले में इसकी मांग बढ़ी है। पिछले दिनों सीएमओ बीपी सिंह कल्याणी ने लोगों को इसके सेवन के बारे में भी जागरूक किया था। सीएमओ के मुताबिक आइवर मेक्टिन की 12 एमजी की टेबलेट 12 साल से लेकर बुजुर्ग तक पहले दिन, फिर सातवें और फिर 30वे दिन लें। इसके बाद वह महामारी रहने तक हर 30वे दिन इस दवा का सेवन करें। 5 से लेकर 12 साल के के बच्चों को भी इसी प्रकार से आइवर मेक्टिन की 6 एमजी की टेबलेट खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, जो लोग संक्रमित मरीजों के सीधे संपर्क में आए हैं। वह दवा का सेवन लगातार तीन दिन तक एक-एक टेबलेट के हिसाब से करें। 5 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा न खाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed