फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Iglas's advocate said...there is corruption in the registry office

Aligarh News: इगलास के अधिवक्ता बोले..रजिस्ट्री दफ्तर में है भ्रष्टाचार

Sun, 20 Apr 2025 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Iglas's advocate said...there is corruption in the registry office
बार एसोसिएशन इगलास के अधिवक्ताओं ने शनिवार को सांसद अनूप प्रधान, विधायक राजकुमार सहयोगी, डीएम संजीव रंजन और एसएसपी संजीव सुमन को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। तहसील मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर जर्जर भवन में चल रहे रजिस्ट्री कार्यालय को अवैध रूप से संचालित होना बताया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय है, लेकिन वहां काम नहीं होता है। कई बार कार्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है और आग भी लग चुकी है। उन्होंने तहसील मुख्यालय पर रजिस्ट्री कार्यालय को स्थानांतरित करने की मांग की। इसके साथ ही तहसीलदार की तैनाती, तहसीलदार न्यायालय में वादों का समय से निस्तारण करने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा, विवेक प्रकाश सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, विजय वर्मा, चंद्रपाल कर्दम, वीरेंद्र कुमार सिंह, नत्थीलाल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed