फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Iglas teenager shot dead in

इगलास में किशोर को गोली से उड़ाया

Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Iglas teenager shot dead in
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखटोई में पुरानी रंजिश को लेकर किशोर की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर में गोली लगने उसके सिर के चीथड़े  उड़ गए। इस संबंध में गांव के चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोशित परिजनों ने शव नहीं उठने दिया, बाद में उच्चाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद वह माने।
विज्ञापन

ग्राम लखटोई निवासी बाबूलाल पुत्र प्यारेलाल का कहना है कि उनका बेटा मुकेश कुमार गांव में ही परिवार के साथ रह रहा था। रविवार को सुबह लगभग आठ बजे गांव के ही मनीष पुत्र जगदीश, झम्मन उर्फ विकास पुत्र देवकी, रवि उर्फ छोटू पुत्र सत्यप्रकाश, सोनू पुत्र दाताराम मुकेश के घर पर आए। पुरानी रंजिश को लेकर उक्त आरोपियों ने उनके नाती मुनीकांत उर्फ रॉबी (17)  के सिर में तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना के समय मौके पर उनकी नातिन काजल और छोटा नाती सनी मौजूद थे। आरोपियों ने इनको भी तमंचा दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लेकिन सूचना के एक-डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के शव को कब्जे में लेने का विरोध किया और  उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाए जाने की मांग की। बाद में सीओ खैर ओमप्रकाश सिंह और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटना के साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ मृतक के बाबा बाबूलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed