फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Iglas's inspector, two constables and driver died in Accident

मुरैना में हादसा... इगलास के दरोगा, दो सिपाही व चालक की मौत

Thu, 07 Oct 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Iglas's inspector, two constables and driver died  in Accident
अलीगढ़ः एसआई मनीष चौधरी - फोटो : IGLASS
बुधवार की सुबह जिला पुलिस के लिए शोक भरी खबर लेकर आई। इगलास से ग्वालियर निजी वाहन से दबिश देने गई पुलिस टीम की कार को मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक दरोगा, दो सिपाही व चालक की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस के जरिये मिली खबर पर सुबह ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन एसपी क्राइम, सीओ व इंस्पेक्टर इगलास आदि को यहां से मुरैना रवाना किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम इगलास कोतवाली के बेसवां चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर मनीष कुमार, हेडकांस्टेबल सुनील कुमार व दो अन्य सिपाहियों के साथ बाइक चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निजी कार से ग्वालियर (मध्यप्रदेश) जा रहे थे। बुधवार तड़के उनकी गाड़ी मुरैना के पास पहुंची, तभी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सबइंस्पेक्टर मनीष कुमार (32) निवासी संगम विहार, थाना नंदग्राम जिला गाजियाबाद, हेडकांस्टेबल सुनील कुमार (34) निवासी नगला चित्तर, जिला फिरोजाबाद, कांस्टेबल पवन कुमार (31) निवासी मुड़िया, थाना कागारौल आगरा व कार चालक दीपक (30) पुत्र नेम सिंह निवासी किला बेसवां की मौके पर मौत हो गई। घायल कांस्टेबल रामकुमार निवासी अछनेरा आगरा को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर किया गया है। जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुबह यह खबर मुरैना पुलिस के जरिये यहां एसएसपी को मिली। तत्काल एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निजी संपर्क सूत्रों से घटना की पुष्टि की और एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव, सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल रविन्द्र दुबे को मौके पर रवाना किया। इन तीनों अधिकारियों ने वहां पहुंचकर ग्वालियर में शवों के पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया देर शाम तक पूरी कराई। इसके अलावा एक अधिकारी को यहां से आगरा जख्मी सिपाही के इलाज आदि की व्यवस्था के लिए भेजा गया। कुछ देर बाद तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार भी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर शवों को जिला मुख्यालय लेकर आने के बजाय सीधे अपने-अपने घरों को ले जाना तय किया। इसके बाद वहां से तीनों शव अपने-अपने पैतृक घरों पर ले जाए गए। वहीं चालक का शव किला बेसवां लाया जा रहा था। शाम तक पुलिस ने घटना के संबंध में चालक के परिजनों को जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय और थानों में दी गई श्रद्धांजलि
जिला पुलिस के दरोगा व दो सिपाहियों की मौत की खबर पर सुबह से ही पुलिस शोक में थी। इसी क्रम में सुबह जिले के सभी थानों पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा रखकर दो मिनट का मौन धारण कर तीनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस कार्यालय में एसएसपी भी मौजूद रहे।

- मेरी व समस्त अलीगढ़ पुलिस परिवार की संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस दुखद हादसे में अपनों को खो दिया है। दिवंगत पुलिस कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि। घायल की कुशलता की कामना करते हैं और इस कठिन समय में उसके परिवार के साथ खड़े हैं।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

अलीगढ़ः हेडकांस्टेबल सुनील कुमार

अलीगढ़ः हेडकांस्टेबल सुनील कुमार- फोटो : IGLASS

सिपाही पवन कुमार

सिपाही पवन कुमार- फोटो : IGLASS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed