फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Iglas man looted in Aligarh crime news in hindi

अलीगढ़: लॉकडाउन में गल्ला आढ़तिया से लूट, 1.5 लाख रुपये से भरा थैला लेकर अपराधी फरार

Sat, 09 May 2020 02:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 May 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Iglas man looted in Aligarh crime news in hindi
गल्ला आढ़तिया से लूट - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के इगलास कस्बा में शनिवार को सुबह करीब 9 बजे गल्ला आढ़तिया कांति स्वरूप सारस्वत के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


सतलोनी कलां हॉल के निवासी कांति पुरानी तहसील के समीप मस्जिद वाली गली में अपने घर से अनाज उपमंडी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंडी के गेट के पास एक बाइक पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने आढ़तिया को सर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। घायल आढ़तिया से बदमाश थैला छीन कर अलीगढ़ रोड की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि थैले में 1.5 लाख रुपये, बहीखाता व आढ़त के जरूरी कागजात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ परशुराम सिंह, कोतवाल रामसिया मौर्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा रास्ते में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मंडी आढ़तिया संघ ने कहा है कि इससे पूर्व में भी बदमाशों ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। 

इसलिए अब मंडी परिसर में  बैंक शाखा खोलने और पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed