फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IG posted for second time in Aligarh range, Deepak Ratan will be new IG

अलीगढ़ रेंज में दूसरी बार आईजी तैनात, दीपक रतन होंगे नए आईजी

Sun, 26 Jul 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
IG posted for second time in Aligarh range, Deepak Ratan will be new IG
आईपीएस दीपक रतन, अलीगढ़ के नए आईजी। - फोटो : CITY OFFICE
शासन ने अलीगढ़ रेंज (मंडल पुलिस मुख्यालय) पर एक बार फिर आईजी की तैनाती कर दी है। यहां तैनात डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को कानपुर नगर का डीआईजी/एसएसपी बनाकर भेजा है। उनके स्थान पर यातायात निदेशालय में तैनात आईजी दीपक रतन को नया आईजी बनाकर भेजा है। बता दें कि शनिवार को शासन स्तर से 15 आईपीएस के तबादले हुए हैं। उसी कड़ी में यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के तेज तर्राज आईपीएस में शामिल डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह लंबे समय से यहां तैनात थे। उनके कार्यकाल में पुलिस कई बड़ी चुनौतियों से जूझी और उनके निर्देशन में सभी मौकों पर सफल होकर निकली। चाहे वह 15 दिसंबर की रात एएमयू में हुआ बवाल हो या उसके बाद सीएए-एनआरसी विवाद, जिसमें वह खुद जख्मी तक हुए। इसके अलावा इससे पहले के घटनाक्रमों में भी उन्होंने जिला व रेंज भर में टीम को बेहतर पुलिसिंग के लिए हमेशा निर्देशित किया। उनके इन्हीं अनुभवों के आधार पर उन्हें कानपुर नगर का डीआईजी/एसएसपी बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

उनके स्थान पर यहां लखनऊ यातायात निदेशालय में तैनात आईजी दीपक रतन को बतौर आईजी तैनात किया गया है। वे 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मूल रूप से भोपाल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। लंबे समय तक प्रदेश के कई जिलों में बतौर कप्तान तैनात रहे दीपक रतन ने मोबाइल पर अमर उजाला से बातचीत में इतना ही कहा कि जल्द ही अलीगढ़ आकर चार्ज संभालेंगे और अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता होगी। बता दें कि इससे पहले डॉ. संजीव गुप्ता भी यहां बतौर आईजी तैनात रह चुके हैं। यह दूसरा मौका है, जब किसी आईजी को अलीगढ़ रेंज मुख्यालय पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed