फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you leave me, my breath will stop... no matter how many police

अलीगढ़: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ.. तूने मुझे छोड़ा तो रुक जाएंगी मेरी सांसें...चाहे जितनी पुलिस लगा लो

Fri, 17 Feb 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 17 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
If you leave me, my breath will stop... no matter how many police
माधव (बदला हुआ नाम) तू मुझे नहीं छोड़ सकता। मैंने तेरे लिए सब कुछ छोड़ दिया। अब मेरे साथ चल या मुझे अपने घर गुलाम बनाकर रख ले, यदि तूने मुझे छोड़ दिया तो रसूल-ए-पाक की कसम मैं कल का सूरज नहीं देख पाऊंगा। चाहे कितनी ही पुलिस क्यों न लग जाए, मेरी सांसें रुक जाएंगी और मौत आ आएगी। ये बातें बृहस्पतिवार शाम को हरदुआगंज थाने में इंदौर के मलिक (बदला हुआ नाम) ने माधव से कहीं। माधव के इन्कार पर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से ब्लेड छीनकर फेंक दिया। देर शाम तक थाने में लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन


बता दें कि हरदुआगंज क्षेत्र के माधव (22) की सोशल मीडिया पर इंदौर के मलिक (25) से दोस्ती हुई। मलिक ने काम के बहाने जनवरी में माधव को इंदौर बुला लिया। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। 10 फरवरी को परिवार में शादी का बहाना कर माधव हरदुआगंज लौट आया। इधर, काफी दिनों तक जब माधव इंदौर नहीं लौटा तो मलिक परेशान हो उठा और उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इसके बाद उसने डायल 112 पर शिकायत कर माधव को वापस भेजने की गुहार लगाई। जब बात यहां भी नहीं बनी तो वह हरदुआगंज आ गया है और माधव से साथ चलने के लिए कहा मगर माधव ने इन्कार कर दिया। मलिक पर प्रेम का नशा इस कदर चढ़ा है कि वह जान देने के लिए भी तैयार है। वहीं, यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। बुधवार शाम पुलिस ने माधव को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने इंदौर के युवक पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। वापस जाने से मना कर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समलैंगिक संबंध के चलते इंदौर का युवक हरदुआगंज क्षेत्र के युवक से मिलने आया था। एक पक्षीय संबंध नहीं चलते, ऐसे में पुलिस किसी को मजबूर नहीं कर सकती। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बृजपाल सिंह, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed