फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you do not warn now, in future you will crave every drop of water.

अभी न चेते तो भविष्य में पानी की एक-एक बूंद को तरसेंगे

Tue, 19 Jul 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
If you do not warn now, in future you will crave every drop of water.
एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट ने कहा है कि जीवन में पानी बेहद महत्वपूर्ण है। समय रहते हम नहीं चेते तो आने वाले समय में एक-एक बूंद पानी के लिए तरसेंगे। सोमवार को वे कलेक्ट्रेट सभागार में भूगर्भ जल बचाने के प्रति आमजन को जागरूक बनाने के लिए आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सहायक अभियंता लघु सिंचाई वीएस सुमन ने भूजल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने निर्मित कराए गए चैकडैम एवं तालाब एवं रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कार्य को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित कर विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार ने भी जल संरक्षण के लिए संचालित स्प्रिंगलर सिस्टम के अनुदान एवं पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताया ।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एंव राजस्व अमित भट्ट ने सभी बीडीओ, अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग को नहरों की सिल्ट- सफाई कराने को कहा, ताकि वर्षा के दौरान वापस सिल्ट नहर में न जाए और नहरों में पानी व्यवस्था ठीक रहे जिससे पानी टेल तक जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed