{"_id":"6368127c2631647de756208f","slug":"if-this-situation-continues-punjab-will-become-jammu-and-kashmir-pandey-city-office-news-ali3041721157","type":"story","status":"publish","title_hn":"यही हाल रहा तो पंजाब बनेगा जम्मू कश्मीर: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यही हाल रहा तो पंजाब बनेगा जम्मू कश्मीर: पांडेय
विज्ञापन
नौरंगाबाद बी दास कम्पाउंड में अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते अशोक प?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में हिंदूवादी नेता सुधीर सूरी की हत्या के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपने खून से पत्र लिखकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इस पत्र में पंजाब को जम्मू-कश्मीर बनने से बचने के लिए रोकने की मांग की है। कहा है कि अगर यही हाल रहा तो पंजाब को जम्मू कश्मीर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब में हत्याओं का दौर शुरू हुआ, इससे स्पष्ट है कि पंजाब की सरकार में खालिस्तान समर्थकों को संरक्षण है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के रास्ते को रोका जाना भी कहीं न कहीं आतंकियों के बढ़ते कदम का संदेश था।
केंद्र सरकार को चाहिए पंजाब सरकार को बर्खास्त कर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। साथ में पंजाब सहित देश के 8 से अधिक राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वहां पर केंद्र सरकार द्वारा सीआरपीएफ के कैंप लगाकर हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। क्योंकि उन राज्यों में बड़ी संख्या में हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। उनकी बहन बेटियों से जबरन शादियां की जा रही हैं। आतंकियों के आगे न झुकने पर उनकी हत्या की जा रही है। न चाहते हुए भी हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है ।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा आज क्या स्थिति है, आज तो राष्ट्रवादी सरकार है फिर भी पुलिस मौजूदगी में कचरे में पड़ी मंदिर की मूर्तियां के मामले में धरने पर बैठे हिूंदू नेता सुधीर सूरी की पंजाब में हत्या हो जाती है। ऐसे हजारों कार्यकर्ता सनातन संस्कृति की रक्षा में बलिदान हो गए। हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में मांग की, सुधीर सूरी की हत्या की गहन जांच की जाए। सुधीर सूरी की सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों की जांच की जाए जो हत्या के समय मूकदर्शक बने बैठे रहे। इस अवसर पर जयवीर शर्मा, संजय दीक्षित, सचिन शर्मा, हरी शंकर शर्मा, अनिल वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।