फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If there is no helmet on the head, then even petrol will not be available

सिर पर हेलमेट नहीं तो पेट्रोल भी नहीं मिलेगा

Thu, 03 Nov 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
If there is no helmet on the head, then even petrol will not be available
जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली सहायता के संबंध में बुधवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान मंडलायुक्त गौरव दयाल ने पेट्रोल पंप संचालकों के लिए निर्देश जारी किया कि अब किसी भी सूरत में हेलमेट न पहनने वालों को पेट्रोल न दिया जाए। ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ के बारे में सभी पेट्रोल पंप संचालक अपने-अपने यहां काम करने वाले सेल्समैन को निर्देशित कर दें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक यदि बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल पंप पर पहुंचता है तो उसे किसी भी सूरत में पेट्रोल न दिया जाए। उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए पेट्रोल पंप पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ की सूचना भी चस्पा कराएं। सभी पेट्रोल पंप संचालक अपने यहां सीसीटीवी कैमरों को भी चालू स्थिति में रखें। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और उनमें कमी लाने के लिएमंडलायुक्त ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अनुरोध किया कि वह अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर ही बाइक पर निकलें। बैठक में इस बात पर अधिकारियों के बीच चर्चा हुई कि प्रति वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हो रही हैं और उनमें सर्वाधिक संख्या हेलमेट का उपयोग न किए जाने की वजह से है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर पूर्व में भी जनपद स्तर पर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर रोक लगाई गई थी। पेट्रोल पंपों पर कुछ दिन यह अभियान चला भी लेकिन धीरे-धीरे यह अभियान ठंडे बस्ते में चला गया। फिर से दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed