{"_id":"63ed406eeeac0d450c0c6b24","slug":"if-the-swing-breaks-in-the-aligarh-mahotsav-then-the-contractor-will-be-sued-aligarh-news-c-2-1-46187-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नुमाइश में अब झूला टूटा तो ठेकेदार पर होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नुमाइश में अब झूला टूटा तो ठेकेदार पर होगा मुकदमा
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के हुल्लड़ बाजार में झूले टूटने की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर बुधवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी मीनू राणा ने अफसरों एवं झूला ठेकेदारों के साथ बैठक की।
एडीएम सिटी ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब कोई हादसा हुआ तो ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रदर्शनी में शनिवार को ब्रेक डांस झूला टूटकर गिरा था। मंगलवार की रात को हुल्लड़ बाजार में लगे सुनामी झूले का लॉक खुल जाने की वजह से हादसा हुआ था। एडीएम सिटी एवं नुमाइश प्रभारी मीनू राणा ने कहा कि प्रत्येक झूले पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।