फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the blood test did not hit the blow 50 bucks

ब्लड जांच को 50 रुपये नहीं दिए तो मारा चांटा

Thu, 08 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
If the blood test did not hit the blow 50 bucks
ब्लड जांच को 50 रुपये नहीं दिए तो मारा चांटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकारी सिस्टम में घूसखोरी की भी हद हो गई। बीमार, लाचार को भी नहीं छोड़ रहे। सीएचसी अकराबाद में ब्लड जांच को गई एक महिला ने 50 रुपये की रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो तमतमाए लैब टेक्नीशियन (एलटी) ने तमाचा जड़ दिया। महिला की पिटाई से न सिर्फ परिवार बल्कि जिसने सुना वही आक्रोशित हो गया।
विज्ञापन

सीएचसी में हंगामा खड़ा कर दिया। थाने में एलटी के खिलाफ रिपोर्ट के लिए तहरीर दी। हालांकि एलटी की ओर से भी बाद में मारपीट की शिकायत थाने में की गई है। बुधवार सुबह कस्बा निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी सर्वेश देवी आठ वर्षीय पुत्र रामकुमार को बुखार होने पर सीएचसी लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

उनके अनुसार दो दिन पहले सीएचसी में बच्चे की ब्लड जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट लेने एलटी प्रतिभा सिंह के पास पहुंची तो वह 50 रुपये मांगने लगी। रुपये देने से मना करने पर एलटी भड़क गई। अभद्रता करने लगी। विरोध करने पर सर्वेश देवी को चांटा मार दिया। यह खबर परिजनों को लगी तो वह अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने लगे। सीएचसी प्रभारी डा. विपिन कुमार ने एलटी को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश शुरू कर दी। वहां भी एलटी ने अभद्रता की तो लोग भड़क गए। एलटी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने मेें एलटी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ डा. विनोद सिंह ने कहा कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed