फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If tax is not deposited till 31st then vehicle will be seized

अलीगढ़ : 31 तक टैक्स जमा नहीं किया तो वाहन होगा सीज

Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
If tax is not deposited till 31st then vehicle will be seized
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बस-ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बकाया वाहन टैक्स वसूली को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बकाया टैक्स जमा कराने के लिए सहयोग की अपील की गई। बताया गया कि अगर 31 मार्च तक बकाया वाहन टैक्स जमा नहीं होता है और वाहन सड़कों पर दौड़ता हुआ मिलता है तो सीज कर दिया जाएगा। जनपद में लगभग 81 करोड़ रुपये का वाहन टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्ति में एक सप्ताह बचा है। परिवहन विभाग के आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन व एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने मंगलवार को बस-ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर बकाया वाहन टैक्स जमा कराने और उसमें सहयोग की अपील की है। कहा है कि बकाया टैक्स ऑफलाइन या ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। 31 मार्च के बाद जिलाधिकारी स्तर से बकाया वसूली की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनपद में 81 करोड़ रुपये वाहन टैक्स अभी बकाया है। जिसे हर हाल में अधिकारी 31 मार्च से पहले जमा करवाना चाहते हैं। कार्यालय स्तर से बकायेदारों को फोन किया जा रहा है। 31 मार्च के बाद विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। टैक्स बिना सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को सीधे सीज किया जाएगा। जबकि थानों में बंद पड़े वाहन अगर 31 मार्च तक छुड़ाए नहीं जाते हैं तो इनकी नीलामी के लिए परिवहन आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed