फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If police units are fit, then work on police stations will be better

पुलिस इकाइयां दुरुस्त होंगी तो बेहतर होगा थानों पर काम

Tue, 25 May 2021 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
If police units are fit, then work on police stations will be better
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को अपने कार्यालय के अधीन इकाइयों व प्रकोष्ठों का सालाना मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि जब ये सहायक इकाइयों व प्रकोष्ठ कार्यकुशलता से काम करेंगे तभी थानों के काम में दक्षता आएगी और मुख्यालय से बेहतर निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन

साथ में मुआवजा व आर्थिक सहायता के प्रकरणों में पीड़ितों को शीघ्र लाभ मिलेगा। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र में इस साल में अब तक 92 जोड़ों को मिलाने के आंकड़े पर परामर्श केंद्र के काम पर संतोष जताया। साथ में इस प्रयास में और तेजी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने अपने कार्यालय के अधीन विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस सेल, मानवाधिकार सेल, परिवार परामर्श केंद्र, महिला सहायता प्रकोष्ठ का मुआयना किया। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र से जारी फार्म सभी थानों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से फार्म भरवाकर जमा कराने के निर्देश दिए। साथ में ऑनलाइन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और पीड़ित से फोन पर फीडबैक के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ग्रामीण शुभम पटेल, एसपी क्राइम राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बरला सुमन कनौजिया, सीओ यातायात देवी गुलाम आदि मौजूद रहे।

ये दिए गए निर्देश
-विशेष जांच प्रकोष्ठ को सीसीटीएनएस से समन्वय स्थापित कर समय से विवेचना निस्तारण, समयबद्ध कार्रवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण करें।
-कितने मामलों में सीओ से जांच प्राप्त की। कितने मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।
-पिछले 5 वर्ष में एससीएसटी के कितने प्रकरणों में मुआवजा नहीं मिला, जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय कर निस्तारण कराएं।
-पॉक्सो व महिला मामलों में मुआवजे के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी से प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
-मानवाधिकार पोर्टल पर तैनात सिपाही विवेक त्यागी को समयबद्ध निस्तारण के लिए एसएसपी द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
-प्रभारी मानवाधिकार सेल को एनएचआरसी के संबंध में लंबित चल रहे मामलों के संबंध में शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया ।
-पारिवारिक मामलों में परिजनों को नोटिस ई-मेल तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजे जाएं ।
-रजिस्ट्री से प्राप्त शिकायतों को संबंधित नोडल अधिकारी के आदेश से संबंधित को प्रेषित कर शीघ्र निस्तारण के दिए आदेश।
-शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा प्रभावी रूप से कार्रवाई की जाए। इसके लिए उसको एक अलग कक्ष का आवंटन किया गया। इसी प्रकार मीडिएशन से निस्तारण हो इसके लिए एक बड़े हॉल को आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed