फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Idols of religious place at Rasalganj again damaged, uproar

Aligarh News: रसलगंज पर धर्म स्थल की मूर्तियां फिर क्षतिग्रस्त, हंगामा

Thu, 10 Aug 2023 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 01:35 AM IST
सार

कठपुला के सहारे के धर्मस्थल पर रात में किसी ने छत काटकर प्रवेश किया और फिर मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दीं। इस दौरान मूर्तियों के साथ साथ मंदिर परिसर को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

विज्ञापन
Idols of religious place at Rasalganj again damaged, uproar
रसलगंज शिव मंदिर में अराजकतत्वों द्वारा तोड़ा गया लेंटर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज इलाके के एक धर्मस्थल की मूर्तियां व छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बुधवार दोपहर यह तथ्य सामने आने पर पूर्व मेयर की अगुवाई में तमाम लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


रसलगंज शिव मंदिर का लेंटर टूटने की घटना के बाद घटना स्थल पर पहुचीं पूर्व मेयर शकुंतला भारती
विज्ञापन


बताया गया है कि कठपुला के सहारे के धर्मस्थल पर रात में किसी ने छत काटकर प्रवेश किया और फिर मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दीं। इस दौरान मूर्तियों के साथ साथ मंदिर परिसर को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गईं और काफी लोग एकत्रित हो गए। यहां हंगामा करते हुए कहा गया कि पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। वह आरोपी जेल में है। अब फिर वही घटना दोहराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानबूझकर पलीता लगाने का प्रयास हो रहा है। इस पर मौके पर आए सीओ विशाल चौधरी ने लोगों को समझाकर शांत करते हुए ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलवाया। पुलिस टीमों को सीसीटीवी की जांच में लगवाया। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तब जाकर विवाद शांत हुआ। साथ में पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर अगले दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed