फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ICSE and CBSE examinations

Exam: आईसीएसई की परीक्षाएं आज से, सीबीएसई के एग्जाम कल से, यह बनाए गए केंद्र

Fri, 14 Feb 2025 08:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 08:00 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 18 मार्च तक चलेगी। आईसीएसई की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
ICSE and CBSE examinations
CISCE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (आईसीएसई) की 10वीं और 12वी परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी।

विज्ञापन


आईसीएसई बोर्ड से सम्बद्ध गगन पब्लिक स्कूल में 12वीं के 97, श्रीमती जयदेवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 49, एमयू कॉलेज में 43, विजन ग्लोबल स्कूल में 34 और इस्लामिक मिशन स्कूल में 27 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। विजन ग्लोबल स्कूल को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


10वीं में गगन पब्लिक स्कूल में 146, श्रीमती जयदेवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 76, एमयू कॉलेज में 53, पूजा पब्लिक स्कूल में 25, विजन ग्लोबल स्कूल में 37, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में 34 और इस्लामिक मिशन स्कूल में 68 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। 18 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। एमयू कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की परीक्षाएं कल से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 18 मार्च तक चलेगी। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 10वीं के 8800 और 12वीं के 6500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 21 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


उन्होंने कहा कि अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, डीपीएस आगरा रोड, संत फिदेलिस स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैर रोड, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आगरा रोड, अल-बरकात पब्लिक स्कूल, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल खैर रोड, विजडम पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस स्कूल अतरौली, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कॉन्वेंट स्कूल अतरौली, हेम विद्या निकेतन खैर, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल, एलबीके पब्लिक स्कूल कजरौठ इगलास, डीपीएस तालानगरी रामघाट रोड, अंकुर पब्लिक स्कूल भरतरी, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल गोमत खैर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय खैर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed