{"_id":"5b05d19b4f1c1b2b118b5c12","slug":"i-will-stop-drinking-liquor-in-the-state-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में शराब बंद कराकर रहूंगा : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में शराब बंद कराकर रहूंगा : राजभर
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 24 May 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में शराबबंदी कराकर रहेंगे क्योंकि शराब सभी समस्याओं की जड़ है। देश के कई राज्यों में शराबबंदी है। जब वहां राजस्व को लेकर कोई परेशानी नहीं हो रही तो फिर यहां भी नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर हटाने के पक्ष में हैं।
भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी की करीब 30-35 हजार महिलाओं ने बलिया के डिग्री कॉलेज में सम्मेलन कर शराब के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। शराब विष से भी ज्यादा खतरनाक है। वह प्रदेश में शराब बंद कराकर रहेंगे। शराब से प्राप्त होने वाले राजस्व से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार, गुजरात सहित देश के आठ राज्यों में शराब बंदी है। वहां राजस्व को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है। शराब तो स्वयं कई समस्याओं का कारण है। मद्य निषेध या आबकारी में से एक ही विभाग प्रदेश में रहेगा।
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह तस्वीर हटाने के पक्ष में हैं। हालांकि इससे पूर्व कहा कि जब-जब दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों की राजनीति बुलंद होती है, कोई न कोई जिन्न निकल आता है। भाजपा सरकार में कार्य न होने का बयान देकर विवादों में फंस चुके राजभर आज संभल कर बातें कर रहे थे। जब उनसे कहा गया कि प्रदेश सरकार टैक्स में छूट देकर पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आम आदमी को कुछ राहत दिला सकती है तो कहा कि पूर्व सरकार ने खजाना खाली कर दिया था। उसकी भरपाई भी करनी है।
विज्ञापन
इंग्लिश बोलेंगे तो गांव के लोग टुकुर-टुकुर देखेंगे
कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि वह गांव में ग्रामीणों एवं पिछड़ों के बीच रहते हैं। साथ-साथ रहने के कारण उनके बोलचाल के अंदाज एवं भाषा बोलते हैं। वह स्वयं पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इंग्लिश बोलेंगे तो गांव के अशिक्षित लोग टुकुर-टुकुर देखेंगे। मंत्री पद उनके लिए गरीबों की लड़ाई लड़ने का साधन मात्र है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में पार्टी का काम चल रहा है।
अब अपराधी खुद जा रहे जेल
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनते ही अपराध में कमी आई है। पहले अपराधी छुट्टा सांड़ की तरह घूमते थे। अब सीधे स्वर्ग भेजे जा रहे हैं। जान बचाने के लिए वे स्वयं थाने जाकर जेल भेजने के लिए गुहार लगा रहे हैं। साफ-सफाई, शौचालय, सड़क, किसानों की कर्ज माफी, छात्रों को बैग, जूता-मोजा, ड्रेस सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले सरकारों से बेहतर काम किए हैं। 70 साल की बीमारी को ठीक करने में सात साल तो लगेंगे ही।
शिक्षा रूपी दूध पीने वाला शेर की तरह दहाड़ता है
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षा रूपी दूध पीने वाला व्यक्ति शेर की तरह दहाड़ता है। जबकि अशिक्षित व्यक्ति की हालत सियार की तरह होती है। कैबिनेट मंत्री राजभर बुधवार को नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर करीब 200 दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल एवं 400 व्यक्ति को बैसाखी वितरित की गई। उन्होंने दिव्यांग अभिभावकों से बेटियों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच जूता, मोजा, बैग एवं ड्रेस आदि के वितरण से स्कूलों के प्रति इमेज बदली है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे पीठ पर बोरा, हाथ में झोला एवं कटोरा लेकर स्कूल जाते थे, जिसे देखकर अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने दिव्यांग लोगों से कहा कि पेंशन एवं अन्य योजनाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भर दें। राजभर के मंत्री रहते पेंशन की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनके विभाग द्वारा इतना काम किया जा रहा है कि अगले साल साइकिल लेने वाला कोई नहीं बचेगा। विभिन्न विभागों में दिव्यांगों को नौकरी आदि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अभी ढाई महीने किसी से कुछ नहीं कहूंगा। उसके बाद सबसे हिसाब लूंगा कि किस विभाग में कितने दिव्यांगों को नौकरी दी गई। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार सिंह, एसीएम प्रथम अनिल कुमार त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह, दिव्यांग अधिकारी वीके सत्यार्थी, कर्मचारी संघ के सुरेेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।