फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I will burial Those who raised slogan Against Modi and yogi: Raghuraj

मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को दफना दूंगा ः रघुराज

Sun, 12 Jan 2020 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
I will burial Those who raised slogan Against Modi and yogi: Raghuraj
सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में राज्यमंत्री रघुराज सिंह जनता को सम्बोधित करते । - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति, श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि एएमयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारा लगाने वाले छात्रों को दफना दूंगा। गौरतलब हो कि एएमयू छात्रों द्वारा चंद रोज पहले मोदी-योगी को दफनाने संबंधी नारे लगाए गए थे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रघुराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दफन होने वाले नहीं हैं। यही लोग देश और प्रदेश चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं। मैं नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का सिपाही हूं। नारे लगाने वाले लोगों को अलीगढ़ से जिला बदर करा दूंगा। उन्होंने कहा कि एएमयू में पहली बार अलीगढ़ का मुसलमान कुलपति हुआ है। उसे बाहर के लोग हटाना चाहते हैं। एएमयू में इधर-उधर से आए लोगों को बताना चाहता हूं कि अलीगढ़ का मुसलमान शांतिप्रिय होता है। संभल जाओ, वरना पटक-पटक कर मारेंगे। हमारी खाओगे और हम पर ही गुर्राओगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपत्ति सबकी है। अभी मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। पुराना तोड़ोगे तो नए का पैसा लेंगे। कोर्ट में जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करों। देश में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। उन्होंने नेहरू खानदान को लेकर भी कई विवादित बातें कही। जिस समय वह संबोधित कर रहे थे, उस समय तक उप मुख्यमंत्री मंच पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मुसलमानों के हित में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को हटाया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर महिलाओं को आजादी दिलाई। नागरिकता कानून भी वैसा ही प्रयास है।
- सतीश गौतम, सांसद
नागरिकता कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के प्रति आभार प्रकट करता हूं। भाई-बहनों के दुख दर्द को समझा। पाकिस्तान में बहनें सिंदूर नहीं लगा सकती है। मृत्यु पर पत्थर मारा जाता है और दफनाने को कहते हैं।
- सरदार हरमीत सिंह
नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए सम्मान की बात है। इसको लेकर लोग हंगामा मचा रहे हैं। किसी ने जानने की कोशिश नहीं की है कि नागरिकता कानून क्या है। हम भारत के हैं और रहेंगे।
- फादर जोनाथन लाल
पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों को उत्पीड़ित किया जाता है। हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी धर्म के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। इसका समर्थन करता हूं।
- प्रो. पीके जैन
एएमयू, जेएनयू एवं जामिया मिलिया के नकाबपोशों का नकाब उतारने का काम सरकार ने किया है। देश नागरिकता कानून के समर्थन में है। छात्रों का मात्र एक समूह विरोध कर रहा है।

- जयकरण, एबीवीपी संगठन मंत्री
मौजूद रहे
महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सांसद राजवीर दिलेर, मीना कुमारी, एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक दलवीर सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, चौधरी देवराज सिंह, श्यौराज सिंह, गोपाल सिंह, मानव महाजन, हेमंत राजपूत, अश्वनी सिंह, प्रदीप, अरुण कुमार शर्मा, इंद्रहास चौहान, वैभव गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed