फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I opened my mouth, then the mayor will not be able to face : Jamir

मैंने मुंह खोला तो मेयर मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी: जमीर

Sun, 19 Jun 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
I opened my mouth, then the mayor will not be able to face : Jamir
कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
पिछले कई दिनों से सपा और भाजपा के बीच चले आ रहे विरोध और प्रदर्शन के क्रम में शनिवार को कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने एक पत्रकार वार्ता कर मेयर शकुंलता भारती के विषय में असहज लगने बाली टिप्पणी कर दी। विधायक ने कहा कि उन्होंने अगर जनता को मेयर के बारे में सच्चाई बताई तो वह मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगी। जो ढका है वह ढका ही रहे तो अच्छा है। उन्होंने कहा कि मेयर मेरी पड़ोसी रही हैं और अलीगढ़ की जनता उनका इतिहास अच्छी तरह जानती है। एक दिन पहले मेयर शकुंतला भारती ने बारहद्वाही स्थिति भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर विधायक जमीरउल्लाह को कम अक्ल बताया था और कहा था कि पार्टी इनको कैसे झेल रही है?
विज्ञापन

शनिवार को अपने हाथी डूबा स्थित आवास पर विधायक ने प्रेसवार्ता में कहा कि मेयर को खुद उनकी ही पार्टी के लोग अपने पास बिठाना भी पसंद नहीं करते हैं। मेयर बनने से पहले वह अपना इतिहास उठा कर देखें और मेयर बनने के बाद अवैध कट्टीघर के आरोप लगाकर उनसे अवैध वसूली की जाती है। विधायक ने कहा कि सन 2017 के चुनाव से पहले यूपी में बहकाने और झूठे बायदे करने के लिए शैतान  घुस आया है। वह शैतान लोगों के बीच सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहा है। इस अवसर पर हिंदू धर्म गुरु विद्याराम व्यास ने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी में योगदान दिया उनके लिए भाजपा ने क्या किया? इस मौके पर फादर जोनाथन लाल, फादर युसुफ दास, भगवान दास, ईश्वरी प्रसाद, दीवान दास, सरदार राजकुमार सिंह, त्रिलोकी सिंह, संत प्रकाश, संत ज्ञानदास, हरिमोहन दास, दिलप्रीत सिंह, ऐदल सिंह, हरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, हरविंदर सिंह, राम सिंह, बाबा फरीद आजाद, सगीर अहमद, डॉ. बंगाली बाबू, फरहान सलमानी, बबलू होल्कर, बिल्लू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा के लगवाए होर्डिंग हटवाने की मांग
विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि भाजपा ने सपा सरकार को बदनाम करने और पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए साजिशन जगह जगह होर्डिंग, वाल पेटिंग आदि कराई गई हैं। इससे सपा के कार्यकर्ताओं और जनता में रोष है। इन लोगों द्वारा अखिलेश सरकार का विकास कार्य नकारा जा रहा है। इनका कार्य मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की श्रेणी में आता है। इसलिए इन होर्डिंग को हटवाया जाए और इन्हें लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। होर्डिंग लगाने वाले ठेकेदारों का लाइसेंस निरस्त कर उनकी सिक्योरिटी मनी जब्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू दलितों के पलायन पर भाजपा मौन क्यों?
खैर विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी प्रशांत वाल्मीकि भी बयानों के युद्ध में कूद गए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हुए विकास कार्यों से भाजपा की बुद्धि खो गई है। इनको अपना इलाज करा लेना चाहिए। भाजपा कैराना को लेकर बहुत परेशान है ऐसे कितने हिंदू दलित हैं जो पलायन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि दलित समाज के लोग ईसाई, सिख क्यों बने? भाजपा बताए कि जब मथुरा वृदांवन में दलित मंदिर में जाता है तो उसे क्यों गंगाजल और दूध से धोया जाता है।


जफर आलम ने कहा अमन कायम रखें
नगर विधायक जफर आलम ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह अपने क्षेत्र में अमन और भाईचारे को कायम रखने के लिए एकजुट होकर काम करें। शहर विधानसभा क्षेत्र के नीवरी मोड़, सुपर कालोनी, भुजपुरा मेन रोड, महफूज नगर, मदीना मसजिद, रोरावर में शनिवार को जफर आलम अपनी विधायक निधि से बनवायी गयी सड़कोंका लोकार्पण कर रहे थे। इन सड़कों के बनने से जनता को बेहद राहत मिली है। जफर आलम ने कहा कि कुछ राजनीति पार्टियों का एजेंडा समाज में घृणा फैला कर आपसी भाईचारे को नष्ट करना है। कुछ शरारती तत्व हैं जो शहर में आपसी भाईचारे को छिन्न भिन्न कर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो विकास कार्य हुए हैं वह कई दशकों से नहीं हुए हैं। इस बात को प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझती है। इस अवसर पर आरईएस के अवर अभियंता कपिल बंसल, शकील, सुजा, शमशाद, रईस बालू वाला, अतिफ, आसिफ, नन्नू भाई छीज वाले, अंजुम आलग वाले, महेश बघेल, राहत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed