फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I lost and Vivek Bansal-Prashant Singhal's friendship won: CP

मैं हार गया और विवेक बंसल-प्रशांत सिंघल की दोस्ती जीत गई : सीपी

Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
I lost and Vivek Bansal-Prashant Singhal's friendship won: CP
नगर निगम में महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी रहे सीपी गौतम ने हार की वजह विवेक बंसल और प्रशांत सिंघल के बीच दोस्ती को बताया है। उन्होंने कहा कि विवेक बंसल उनके साथ कभी भी प्रचार के लिए नहीं निकले। साथ ही उन्होंने अपनी टीम को भी रोक रखा था। उनके पक्ष में विवेक बंसल ने एक भी सभा नहीं की।
विज्ञापन


सीपी गौतम ने कहा कि वह हारे नहीं, बल्कि विवेक बंसल और प्रशांत सिंहल की दोस्ती जीती है। इसकी शिकायत वह पार्टी हाईकमान से करेंगे। पूरे चुनाव के दौरान उन्हें जनता का प्यार मिला है, हर बूथ से वोट मिला है। उसके लिए वह शुक्रिया अदा करते हैं। गौतम ने कहा कि जिले में पांच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य, 22 प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और महिला जिलाध्यक्ष होने के बाद भी वह अकेले चुनाव लड़े। इन लोगों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। बहरहाल, इस मामले को जल्द ही मीडिया के समक्ष रखेंगे और अपनी हार की वजह क्या रही। इसकी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि वह भले ही हार गए हैं, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से वह खुश हैं। अब यह हार भाजपा के लिए उल्टी गिनती साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed