फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I have shot many people, I will also kill Saurabh

कई लोगों को गोली मार चुका हूं, सौरभ को भी मारूंगा

Tue, 10 Nov 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
I have shot many people, I will also kill Saurabh
बजरंग दल के विभाग संयोजक केदार सिंह की दबंगई का एक वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है। इस वीडियो में वह एक आरटीआई एक्टिविस्ट को गोली से उड़ा देने की धमकी दे रहा है। बेखौफ होकर वह कह रहा है कि अब तक कई लोगों को गोली मार चुका है। कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और विधायक ठा. दलवीर सिंह उसके साथ हैं। इसे लेकर सोमवार को पीड़ित सौरभ भारद्वाज ने एसएसपी से मुलाकात कर ऑडियो व वीडियो उनके व्हाट्स ऐप पर भेजे हैं।
विज्ञापन

अतरौली निवासी सौरभ भारद्वाज पुत्र सुनहरीलाल का आरोप है कि बजरंग दल के विभाग संयोजक केदार सिंह ने अवैध वसूली की नीयत से उनका उत्पीड़न किया और अपमानित करने को सोशल मीडिया पर झूठी व अपमानजनक पोस्ट डाल दी। जब उसने बातचीत का प्रयास किया तो उस पर जानलेवा हमला कराया। इस मामले में उसने अतरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में उत्पीड़न, जानलेवा हमले, अपराधिक साजिश का उल्लेख था, लेकिन पुलिस ने इनमें से किसी भी कृत्य के अनुसार धाराएं नहीं लगाईं।
विज्ञापन

इसके चलते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, विधायक ठा. दलवीर सिंह और पुलिस अधिकारियों से संबंधों का हवाला देकर केदार सिंह खुलेआम उन्हें अपमानित कर रहा है। वह उन्हें तथा गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। कानूनी प्रक्रिया में अड़चन डालने के लिए उसने उनके खिलाफ क्रास एफआईआर भी दर्ज करा दी है। एसएसपी मुनिराज जी ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामले में सीओ को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed