फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I am ready to go to any extent for the welfare of Brahmins: Satish Gautam

ब्राह्मण हित में किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं : सतीश गौतम

Mon, 31 Aug 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
I am ready to go to any extent for the welfare of Brahmins: Satish Gautam
तुलसीदास जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद। संवाद
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की जनपद इकाई के तत्वावधान में रविवार को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने कहा कि ब्राह्मण समाज के भाई-बंधु एक दूसरे पर टीका टिप्पणी न करें। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज के हित के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि ब्राह्मण समाज में प्रतिभाओं की कमी होती जा रही है, गरीबी भी बढ़ रही है। ऐसे में संपन्न बंधुओं को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। आपस में एक-दूसरे की आलोचना न करें, बल्कि संकट के समय या राजनीति में उभरते हुए चेहरों को आगे बढ़ने में मदद करें।
विज्ञापन

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष भूदत्त मिश्र एडवोकेट, महामंत्री केएस शर्मा, उपाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष नेकराम शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता डॉ. केबी दुबे और योगेश गौड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता संस्था के जिलाध्यक्ष जेसी शर्मा और संचालन पवन शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड के पाठ से हुआ। इसके बाद ब्राह्मण बंधुओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को नगर पालिका खैर के अध्यक्ष संजय शर्मा, बसपा नेता हितेंद्र कुमार उपाध्याय बंटी, संजय शर्मा राजा, भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, अजीत गौड, डॉ. पुनीत, डॉ. दिनेश शर्मा और मनीष कौशिक ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed