{"_id":"671e1c18652dc293f90589ee","slug":"i-am-fond-of-flying-not-afraid-of-falling-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शौक है उड़ने का, खौफ नहीं गिरने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शौक है उड़ने का, खौफ नहीं गिरने का
Sun, 27 Oct 2024 04:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:25 PM IST
सार
तालानगरी स्थित मैदान में चल रहे पैरासेलिंग प्रशिक्षण के सातवें दिन 61 एनसीसी छात्रा सहित 95 कैडेट्स ने उड़ने और वापस जमीन पर सुरक्षित उतरने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
ताला नगरी स्थित मैदान में पैरासूट से उड़ता युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में तालानगरी स्थित मैदान पर एनसीसी पैरासेलिंग प्रशिक्षण में 95 कैडेट को आकाश में उड़ने और वापस जमीन पर सुरक्षित उतरने के तरीके बताए गए। एनसीसी के इन छात्र-छात्राओं को शौक उड़ने का है, गिरने का खौफ नहीं है। वह पैराशूट के सहारे आकाश में उड़े।
विज्ञापन
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीएस सांगवान के निर्देशन में एनसीसी ग्रुप अलीगढ़ की ओर से तालानगरी स्थित मैदान में चल रहे पैरासेलिंग प्रशिक्षण के सातवें दिन 61 एनसीसी छात्रा सहित 95 कैडेट्स ने उड़ने और वापस जमीन पर सुरक्षित उतरने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण कैडेट्स को साहसिक और बाहरी गतिविधियों से परिचित कराने के एनसीसी के व्यापक प्रयास का एक हिस्सा है। कैडेट्स ने पैरासेलिंग का सुरक्षा प्रोटोकॉल, उपकरण और हैंडलिंग को समझा। यहां कर्नल आरपी सिंह, एडम अफसर कर्नल ज्ञानेंद्र पांडेय, प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल कपिल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन