{"_id":"640f48e672c89154760e4ad3","slug":"husband-went-abroad-brother-in-law-caught-him-with-bad-intentions-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति विदेश गया, जेठ ने बुरी नीयत से पकड़ा, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति विदेश गया, जेठ ने बुरी नीयत से पकड़ा, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Mon, 13 Mar 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:31 PM IST
सार
पति विदेश में नौकरी करने चला गया। चार माह पहले जेठ ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और विरोध करने पर मारपीट की गई। शिकायत करने पर ससुराल वाले मारपीट कर विवाहिता को मायके के समीप छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विवाहिता प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के मायके वालों से दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2021 को जिला बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र हाल निवासी थाना लुधियाना (पंजाब) निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती और खाना भी नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन
शादी के एक माह बाद पति विदेश में नौकरी करने चला गया। आरोप है कि चार माह पहले जेठ ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और विरोध करने पर मारपीट की गई। शिकायत करने पर ससुराल वाले 26 फरवरी को मारपीट कर उसे मायके के समीप छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों को समझाने पंजाब गए, तो उन्हें बेइज्जत कर भगा दिया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।