फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband sued for wife bathing with soap

Aligarh: पत्नी के साबुन से नहाया पति, बढ़ गया झगड़ा, महिला ने बुलाया पुलिस को, पति का शांति भंग में चालान

Fri, 13 Jun 2025 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 10:45 PM IST
सार

पति नहाने के लिए बाथरूम में गया था। जब नहाकर लौटा तो पत्नी ने पूछा कि कौन सी साबुन से नहाए हो। इस पर प्रवीन ने कह दिया कि बाथरूम में जो साबुन रखी है उसी का इस्तेमाल किया है। यह साबुन उसकी पत्नी की थी। बस इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
Husband sued for wife bathing with soap
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके के रावणटीला मोहल्ले में एक पति-पत्नी के बीच साबुन को लेकर ही झगड़ा हो गया। सुबह के वक्त नहाते समय युवक ने पत्नी के साबुन को इस्तेमाल कर लिया। महिला को जब जानकारी हुई तो वह पति पर भड़क उठी। पति ने कहा कि उसकी साबुन खत्म हो गई थी इसलिए बाथरूम में जो भी साबुन नजर आई उसी से नहा लिया। इस पर विवाद बढ़ता गया। महिला ने पुलिस बुला ली। पुलिस युवक को पकड़कर चौकी ले आई। यहां भी काफी हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने युवक को शांतिभंग में पाबंद कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल रावणटीला के प्रवीन कुमार की मोहल्ले की ही रूबी से शादी हुई है। प्रवीन कुमार फैक्टरी में नौकरी करता है। वह हर रोज सुबह को नौ बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकल जाता है। प्रवीन ने पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक, 13 जून को वह नहाने के लिए बाथरूम में गया था। जब नहाकर लौटा तो पत्नी ने पूछा कि कौन सी साबुन से नहाए हो। इस पर प्रवीन ने कह दिया कि बाथरूम में जो साबुन रखी है उसी का इस्तेमाल किया है। यह साबुन उसकी पत्नी की थी। बस इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जरा सी कहासुनी इतनी बढ़ी कि पुलिस बुला ली गई। पुलिस दोनों को ज्वालापुरी पुलिस चौकी ले आई। यहां भी दोनों के बीच विवाद होने लगा। प्रवीन का कहना था कि उसकी पत्नी जरा जरा सी बात पर उससे झगड़ा करती है। वह विवाद करने का बहाना ढूंढती है। पुलिस ने प्रवीन कुमार को शांतिभंग में पाबंद कर चालान कर दिया।   

विज्ञापन

परिवार वालों से जो जानकारी हुई है उसके मुताबिक दंपती में विवाद होता रहता है। आज साबुन को लेकर ही तनातनी हो गई। महिला का कहना था कि उसका पति उससे मारपीट करता है। मारपीट के वीडियो भी दिखाए हैं। इसी आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। -सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली, बेवजह की गई पिटाई
प्रवीन की मां पुष्पा देवी का कहना है कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इस खबर पर पुलिस पहुंची व उनके बेटे को ले आई। यहां लाकर उसे डंडे से बेवजह पीटा गया। उसकी कोई गलती नहीं थी। पुष्पा देवी का कहना था कि उसके बेटे को पुलिस चौकी में भी सिपाहियों ने डंडों से पीटा है। जिससे उसके हाथ में भी चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed