{"_id":"6783925e0c8b5431830a6dfa","slug":"husband-gets-10-years-imprisonment-in-dowry-death-case-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पति को 10 साल की कारावास, बाइक और फ्रिज के लिए गर्भवती पत्नी की कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पति को 10 साल की कारावास, बाइक और फ्रिज के लिए गर्भवती पत्नी की कर दी थी हत्या
Sun, 12 Jan 2025 03:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:29 PM IST
सार
दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे बाइक व फ्रिज की मांग करने लगे। इसको लेकर बबली को पीटते थे। बबली कमरे में बेहोश पड़ी थी। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में अदालत ने मृतका के पति सत्यवीर को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। एडीजे फास्ट ट्रैक प्रथम अंजू राजपूत की अदालत ने 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र निवासी संतोष देवी ने आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल 2004 को बेटी बबली की शादी चूहरपुर निवासी सत्यवीर से की थी। दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे बाइक व फ्रिज की मांग करने लगे। इसको लेकर बबली को पीटते थे। 15 मई 2008 को संतोष का बेटा अमित बबली से मिलने के लिए गया तो उसे घर के अंदर जाने से रोका गया।
विज्ञापन
शक होने पर अमित अंदर गया तो बबली कमरे में बेहोश पड़ी थी। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जेएन मेडिकल काॅलेज में उसकी मौत हो गई। वह गर्भवती थी। बच्चे की भी पेट में ही मौत हो गई। एडीजीसी कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि अदालत ने सत्र परीक्षण व साक्ष्यों के आधार पर सत्यवीर को सजा सुनाई है।
विज्ञापन