{"_id":"5d4f16658ebc3e6c926ad837","slug":"husband-evicted-from-home-wife-alleges-husband-on-dowry-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बेटे के साथ बीवी को घर से निकाला, पीड़िता ने लगाया दहेज मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बेटे के साथ बीवी को घर से निकाला, पीड़िता ने लगाया दहेज मांगने का आरोप
Sun, 11 Aug 2019 04:13 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 11 Aug 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
महिला को घर से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
महानगर के देहली गेट इलाके की एक महिला को उसके पति ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नवजात बेटे के साथ घर से निकाल दिया। हापुड़ से सुलह कराने आए पीड़िता के पिता की पिटाई भी कर दी। इस मामले में उन्होंने जब थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की तो आरोपी को शांति भंग में पाबंद कर छोड़ दिया गया। शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 2016 में आरिफ निवासी ममूद नगर, देहली गेट के साथ हुआ था। मायका हापुड़ की कोतवाली नगर स्थित नई आबादी मोहल्ले में है। निकाह के बाद से ही पति सहित अन्य ससुराली वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक बार पंचायत भी हुई, जिसमें समझौता हो गया। इसके बाद 2017 में एक बेटा हुआ। पति का उत्पीड़न फिर भी जारी रहा।
विज्ञापन
छह दिन पहले जिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद घर पहुंची तो ससुराल वाले एक लाख रुपये लाने के बाद ही घर में घुसने की बात कहने लगे। इसी दौरान महिला के पिता घर पर आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। महिला का कहना है कि छह दिनों से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
विज्ञापन
पिता ने थाना पुलिस से शिकायत की तो पति पर सिर्फ शांति भंग की कार्रवाई करके छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी कार्यालय से थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।