फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband committed suicide by hanging, wife kept making videos

Aligarh: पति ने फंदे पर लटक कर की खुदकुशी, पत्नी बनाती रही वीडियो, महिला हिरासत में, प्रेमी की तलाश जारी

Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
सार

पति पत्नी को नोएडा साथ ले गया। वहां वह एक यूनिवर्सिटी में नौकरी करने लगी। वहीं पर एक युवक भी काम करता था। इसी दौरान दोनों के संबंध हो गए। दोनों एक बार साथ भी चले गए थे। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। पति पत्नी को लेकर गांव आ गया, पर पत्नी और प्रेमी के बीच संपर्क जारी रहा।

विज्ञापन
Husband committed suicide by hanging, wife kept making videos
मृतक अर्जुन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कस्बा चंडौस के मोहल्ला चामड़ में 14 मई रात एक युवक ने पत्नी की हरकतों से तंग आकर फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। इस दौरान उसकी पत्नी घटना का वीडियो बनाती रही। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला चामड़ निवासी अर्जुन (30) पुत्र लालू राम उसके भाई भीमसेन की शादी वर्ष 2013 में इगलास के गांव कलींजरी निवासी दो सगी बहनों सर्वेश और दुर्गेश के साथ हुई थी। बताया गया है पिछले वर्ष तक सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ माह पहले अर्जुन अपनी नौकरी पर नोएडा गया तो पत्नी सर्वेश को भी साथ ले गया, जहां सर्वेश भी एक निजी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने लगी, यहीं पर दिल्ली मदनपुर खादर का रहने वाला अनिकेत भी काम करता था। इसी दौरान दोनों के संबंध हो गए।
विज्ञापन


दोनों हो गए थे रफूचक्कर
मार्च माह में सर्वेश और अनिकेत फरार भी हो गए थे। अर्जुन की रिपोर्ट पर नोएडा पुलिस ने दोनों को चार दिन बाद बरामद कर लिया था। इसके बाद अर्जुन सर्वेश को लेकर चंडौस आ गया था। लेकिन उसका अनिकेत के साथ मोबाइल पर बातचीत करना बंद नहीं था। इसी से तंग आकर अर्जुन ने 14 मई की रात करीब 9 बजे घर के कमरे के पंखे पर रस्सी के हुक पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान सर्वेश वीडियो बनाती रही, लेकिन उसने शोर नहीं मचाया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने खिड़की से देखा तो अर्जुन फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर लोगों ने एकत्रित होकर शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी पुलिस रात को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने को किया प्रदर्शन

15 मई को परिजन व श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार व उनके संगठन से जुडे़ लोगो ने चंडौस कोतवाली में महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने मांग करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही उसकी पत्नी पर घटना का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल में वीडियो दिखाया। पुलिस ने अनिकेत और सर्वेश के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है। अनिकेत की तलाश की जा रही है।

शव की अंत्येष्टि की गई
15 मई को ही अर्जुन का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अर्जुन पर नौ साल का बेटा लव और सात साल की बेटी मानवी है। घटना के संबंध में सीओ संजीव तोमर का कहना है कि महिला के अवैध संबंध थे, वह पहले भी उसके साथ जा चुकी है। आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed