{"_id":"5cd6c88bbdec22073c2c7702","slug":"husband-burnt-his-wife-with-hot-flame-after-refuse-to-give-money-for-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी को गर्म तवे से झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी को गर्म तवे से झुलसाया
Sat, 11 May 2019 06:35 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 11 May 2019 06:35 PM IST
सार
- गांधी पार्क के माली नगला की घटना, पति ने क्रूरता के साथ शरीर के कई अंगों पर
चिपकाया गर्म तवा
- मेडिकल कालेज में चल रहा है महिला का उपचार, पति फरार
- शरीर के 50 फीसदी हिस्से पर तवे से झुलसने के बने निशान
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के गांधी पार्क इलाके के माली नगला में शराब के लिए पैसे न देने पर एक पति ने अपनी पत्नी के शरीर पर गर्म तवा चिपकाकर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। पत्नी के चीखने चिल्लाने पर जागे परिजनों ने पति को पकड़कर अलग किया। झुलसी महिला को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। इधर, महिला का पति क्रूर वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस महिला के पति का तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कविता (28) की शादी माली नगला के राजकुमार से दस वर्ष पहले हुई थी। वाकया शुक्रवार रात करीब नौ बजे का है। राजकुमार पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगने लगा। कविता ने पैसे देने से इंकार कर दिया। यह बात राजकुमार को नागवार गुजरी और उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तवे को गर्म को उसके शरीर पर जगह-जगह गर्म तवा चिपका दिया।
विज्ञापन
इसके कारण महिला बुरी तरह झुलस गई। उसके शरीर के 50 फीसदी हिस्से पर तवे से झुलसने के निशान हैं। महिला की चीखपुकार सुन परिजन आ गए। इधर, कमरे में सोया दस साल का बेटा भी जाग गया। परिजनों ने राजकुमार को पकड़कर उसके हाथों से तवा छीना। झुलसी हालत में राजकुमारी को लेकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंच उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन
इधर, राज कुमार मौका पाकर घर से भाग गया। पुलिस को शनिवार को घटना की जानकारी हुई। महिला से पूछताछ की है। कविता के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी को दस साल हो चुके हैं। पति शराब का आदी को गया है। इसके वह खुद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। राजकुमार जबरन उससे शराब पीने को पैसे छीनकर ले जाता है। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार घटना की जानकारी होने पर झुलसी महिला और उसके परिजनों से पूछताछ की गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। उसका पति अभी फरार है।