{"_id":"603565a88ebc3ee920453fa3","slug":"husband-and-wife-ate-poison-city-office-news-ali257056020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में पति-पत्नी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह में पति-पत्नी ने खाया जहर
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में पति व पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना बन्ना देवी थाना क्षेत्र के संगम विहार बरौला की है।
पुलिस के मुताबिक, दिनेश कुमार और उनकी पत्नी अनीता का अपने ही परिवार वालों से विवाद चल रहा है। पारिवारिक विवाद होने के कारण कई बार पुलिस ने सुलह समझौते के प्रयास किए। पुलिस के हस्तक्षेप पर कुछ दिनों के लिए मामला शांत हो जाता लेकिन उसके बाद फिर परिवार के सदस्य आपस में किसी न किसी बात पर आमने सामने आ जाते हैं।
मंगलवार को पारिवारिक कलह के चलते दिनेश और अनीता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर आईटीआई रोड चौकी प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने सास-ससुर से विवाद चल रहा है। विषाक्त पदार्थ खाने वाली अनीता पुलिस को इतना ही बता पाई है कि उसके पति कुछ लेकर आए थे पहले उन्होंने खुद खाया और फिर उसे भी खिला दिया। इसके बाद से ही हालत बिगड़ने लगी। जेएन मेडिकल कॉलेज में पति-पत्नी का उपचार चल रहा है।