{"_id":"670f0683e93c96dc9d059d57","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-for-murder-of-married-woman-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100471-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विवाहिता की हत्या में पति-ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विवाहिता की हत्या में पति-ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल
Wed, 16 Oct 2024 05:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:49 AM IST
सार
गांव निवासी आलोक की पत्नी रेखा की 13 अक्तूबर को ससुराल में फंदे पर लटकने से मौत हुई थी। उसके पिता मुनेशपाल सिंह निवासी गांव कसूमी थाना पहासू जिला बुलंदशहर ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
कारागार
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
13 अक्तूबर को गांव अकराबत में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को दबोचा है। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी आलोक की पत्नी रेखा की 13 अक्तूबर को ससुराल में फंदे पर लटकने से मौत हुई थी। उसके पिता मुनेशपाल सिंह निवासी गांव कसूमी थाना पहासू जिला बुलंदशहर ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को थाना पुलिस ने आरोपी पति आलोक और ससुर राकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सास पूनम और तहेरा ससुर ओमप्रकाश फरार है। संवाद
विज्ञापन