Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Huriyare will play colors in 20 thousand kurtas

Aligarh News: होली.. 20 हजार कुर्तों में रंग खेलेंगे हुरियारे

Mon, 02 Mar 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Huriyare will play colors in 20 thousand kurtas
होली पर सिंगल यूज सफेद कुर्तों की बिक्री बढ़ रही है। इस बार जिले में लगभग 20 हजार कुर्ताें की मांग होने का अनुमान है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के कुर्ते शामिल हैं। रविवार को ऊपरकोट, रेलवे रोड, रामघाट रोड, नौरंगाबाद, खैर रोड, अमीरनिशा, मेडिकल रोड सहित ग्रामीण अंचल के बाजारों में इन कुर्तों की खूब मांग रही।
विज्ञापन






कुर्ता कारोबारी बताते हैं ये सस्ते कुर्ते एक बार ही प्रयोग किए जाते हैं, इनका कपड़ा बेहद हल्का होता है, इसीलिए यह सस्ते होते हैं। सब्जी मंडी चौराहे पर शहजाद कुर्ता शोरूम के संचालक एवं कुर्ताें के थोक विक्रेता जुनैद बताते हैं कि सिंगल यूज कुर्ते थोक में बेचे जा रहे हैं। 36, 38, 40, 42 और 44 साइज का रेट 150 तक है। 46 साइज की कीमत 400 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि थोक की कीमत फुटकर से कुछ कम है, जो केवल दुकानदारों के लिए है। होली पर सफेद कुर्ताें का चलन साल दर साल बढ़ रहा है। उनके प्रतिष्ठान से भी कुर्ताें की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

ईद..पाकिस्तानी स्टाइल कढ़ाई के कुर्ते की मांग
अलीगढ़। सब्जी मंडी चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने बेसमेंट में कुर्ताें की थोक दुकान है, जहां ऑर्डर पर कुर्ते-पायजामे बनाए जातेे हैं। यहां के मालिक जुनैद कहते हैं इस बार पाकिस्तानी स्टाइल के कढ़ाई वाले कुर्ते ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जिसका सेट 1600 रुपये में है। इसी तरह से पठानी सूट 2090 रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ड्रेस युवाओं के बीच ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा होली का सिंगल यूज कुर्ता मात्र 150 रुपये में है। सादा कुर्ता 400 रुपये तक है, जिसकी ईद पर बहुत मांग हो रही है। जुनैद बताते हैं कि वे मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत से कुर्ताें के लिए खास सूती कपड़ा मंगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed